तस्वीर में आयुक्त रविंद्र सिंह यादव रेलवे अंडर ब्रिज के पास जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं।

चित्तौड़गढ़ में मंगलवार रात्रि हुई अच्छी बारिश के बाद नगर परिषद क्षेत्र में जल भराव की स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। जिला कलेक्टर डॉ मंजू के निर्देश पर आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शहर में कहीं भी जल भराव की शिकायत प्राप्त नहीं हुई और न ही किसी स्थान पर जल भराव देखने को मिला।

आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने रेलवे अंडर ब्रिज, रेलवे स्टेशन रोड, बाईपास, नगर पालिका कॉलोनी, रोडवेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादारों को निर्देश दिए कि कहीं भी कोई नाला-नाली जाम हो तो उसे तत्काल खुलवाया जाए, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पौधारोपण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह एवं जिला कलेक्टर डॉ मंजू के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का आयुक्त ने मौके पर निरीक्षण किया।

बाईपास पर वन विभाग के बाहर सरकारी दीवारों को विभिन्न कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही संपूर्ण बाईपास पर सघन पौधारोपण किया जा रहा है। पौधों की सुरक्षा के लिए उन पर ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।

बारिश के बाद शहर में जल भराव की स्थिति नहीं मिलने के साथ सफाई, जल निकासी, सौंदर्यीकरण और पौधारोपण कार्यों का भी प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण किया गया।

Tags: