राजस्थान पेंशनर समाज ने सभापति अनिल ईनाणी और उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया का किया अभिनंदन, समस्याओं के समाधान पर जोर
समारोह में गंभीरी नदी रीवर फ्रंट के विकास के लिए 45 करोड़ रुपये के बजट और शहर को हेरिटेज सिटी बनाने पर हुई चर्चा।
पेंशनर समाज के वरिष्ठ नागरिक चित्तौड़गढ़ पेंशन समाज कार्यालय में जनप्रतिनिधि का अभिनंदन कर रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ में राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा की ओर से नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया, पार्षद शैलेन्द्र झंवर एवं अशोक सोनी का पेंशन समाज कार्यालय में अभिनंदन किया गया। समारोह में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को उठाने के साथ ही शहर की स्वच्छता, हेरिटेज सिटी के रूप में विकास और गंभीरी नदी रीवर फ्रंट की सफाई के लिए स्वीकृत बजट सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीराज प्रसाद शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए उनके निराकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के साथ शहर को स्वच्छ रखने और चित्तौड़गढ़ को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि गंभीरी नदी रीवर फ्रंट की सफाई के लिए 45 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है और इस संबंध में कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बायलोजिकल पार्क बनाने के लिए तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने अपने उद्बोधन में सभापति अनिल ईनाणी के पिता सत्यनारायण ईनाणी और उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया के पिता कन्हैयालाल रामपुरिया को संगठन के सच्चे सिपाही बताया। उन्होंने कार्यक्रम में दोनों की उपस्थिति को गरिमामय बताया।
इस अवसर पर पार्षदों का यशवन्त दशोरा, सोहनलाल पण्ड्या, सत्यनारायण भट्ट, मनोहरलाल सोनी और प्रदीप दीक्षित ने स्वागत किया। सभा को उपाध्यक्ष अलानूरखां, जिला मंत्री अशोक नामधर, अमरकंठ उपाध्याय, डॉ. योगेश व्यास, डॉ. नेमीचंद अग्रवाल, डॉ. सुशीला लढा और मधुसूदन शर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पुलिस सेवा निवृत कल्याण संस्थान के ओमप्रकाश उपाध्याय एवं नारायणलाल दाधीच, डॉ. भगवतसिंह तंवर, जफरूल्ला खां, भैंरूशंकर व्यास, गोपालसिंह भाटी, रणधीरसिंह सुहाग, राजकुमार दशोरा, हरिशचन्द्र गौड, शशिरंजन तिवारी, मदन जोशी और कन्हैयालाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शिवशंकर व्यास ने किया, जबकि धन्यवाद जिला मंत्री अशोक नामधर ने ज्ञापित किया। समारोह में पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान और शहर के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।