चित्तौड़गढ़ के एक होटल में सम्मान समारोह के दौरान फूलमाला पहने डॉ. मोहम्मद अर्श गौरी अन्य लोगों के साथ खड़े दिख रहे हैं।

चित्तौड़गढ़ के स्थानीय निवासी मोहम्मद अर्श गौरी ने पहली ही कोशिश में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) उत्तीर्ण कर चिकित्सक बनने की उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया।

स्थानीय निवासी मोहम्मद इस्माइल गौरी के पुत्र डॉ. मोहम्मद अर्श गौरी के सम्मान में गांधीनगर स्थित पन्नाधाय बस स्टैंड के पास एक होटल में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाजसेवी खिजर खान ने उन्हें मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। लियाकत शोरगर और रमजान शरीफ छीपा ने उनके पिता की दस्तारबंदी कर सम्मान किया। इकबाल अब्बासी, मुबारिक टेलर और जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने फूलमालाएं पहनाकर डॉ. गौरी का स्वागत किया। वहीं, पार्षद वासु लोठ और फिरदोस बानो ने उन्हें शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद अर्श गौरी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अल्फाराबी कजाख राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, अल्माटी से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद 31 अक्टूबर को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) में पहली ही बार में सफलता हासिल की।

सम्मान समारोह में रिहाना हसन, फिरदोस बानो, वासु लोठ, इकबाल अब्बासी, रमजान शरीफ छीपा, लियाकत शोरगर, सिद्दीक खान युआईटी, अहसान गौरी, मुबारिक टेलर, मोहसीन खान, सत्तार लौहार, जमील अहमद, बिलाल हुसैन, सलीम नेता, संजु खान, बबलू, अफजल भाई, शब्बीर भाई, रशीद अब्बासी, आसीफ गौरी, आरीफ, गौस मोहम्मद, सन्नी भाई, मोहम्मद हनीफ, जफर, सद्दाम शोरगर, अली अब्बासी, जाकीर हुसैन, शकील भाई, फरीद खान, अयुब गौरी और हाजी बंटी सहित सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यकजन मौजूद रहे। पहली ही बार में एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सक बनने वाले डॉ. मोहम्मद अर्श गौरी की उपलब्धि पर आयोजित इस समारोह में समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

Tags: