तस्वीर में बढ़लेश्वर महादेव हॉल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का मुआयना करते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर व अन्य लोग नजर आ रहे हैं।

शहर के वार्ड नंबर 51 स्थित बढ़लेश्वर महादेव हॉल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 263 रोगियों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य जाँच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया।

आयोजक पार्षद उदय लाल तेली ने बताया कि शिविर का अवलोकन करने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष रमेश खोईवाल, निवर्तमान महापौर राकेश पाठक तथा पूर्व उपसभापति मुकेश शर्मा देबू पहुंचे। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जनहित में चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।

शिविर संयोजक दिनेश छीपा ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। चर्म रोग के लिए डॉ. अंकित झा, प्रसूति एवं स्त्री रोग के लिए डॉ. विनिता गारू तथा जनरल मेडिसिन के लिए डॉ. ललित पाठक एवं डॉ. हेमन्त चन्देल ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

चिकित्सकीय परामर्श के साथ रोगियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसमें अंकित काबरा, नीरज व्यास, नेहा लड्ढा एवं खुशबू लोढ़ा ने सेवाएं दीं। इस दौरान नन्दकिशोर सैन, अनिता खोईवाल, रमेश जोशी तथा महावीर मिश्रा का भी सराहनीय सहयोग रहा।

आदर्श नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजय पाराशर ने बताया कि शिविर में 263 रोगियों ने पंजीयन कराया और स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा परामर्श का लाभ प्राप्त किया। शिविर के संचालन एवं व्यवस्थाओं में युवा क्लब के सदस्यों दिनेश वैष्णव, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, आयुष चौहान एवं भगवान सिंह चांदावत ने मुख्य भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कैलाश चन्द्र शर्मा, रतन जैन, हरिशंकर पारीक, शंकर लाल राव, सुरेश सैन, महावीर सोनी, चारभुजा सेवा समिति के सचिव राजेन्द्र जागेटिया, उपाध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जाँच और दवा वितरण के माध्यम से शिविर में 263 रोगियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

Tags: