भीलवाड़ा: पंजाब के 65 वर्षीय चालक की मशीन से गिरकर मौत, फूलिया कलां का हादसा
पंजाब के संगरूर से फसल कटाई के लिए भीलवाड़ा आए बुजुर्ग चालक का मशीन की देखरेख के दौरान संतुलन बिगड़ा, शाहपुरा अस्पताल में मृत घोषित।
भीलवाड़ा। अपने परिवार का पेट पालने और दूसरों के खेतों में फसल कटाई के लिए पंजाब से राजस्थान आए 65 वर्षीय चालक की मशीन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के फूलिया कलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुआ। मशीन की देखरेख करते समय संतुलन बिगड़ने से चालक सिर के बल सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
फूलिया कलां थाने के सहायक उपनिरीक्षक सोराज सिंह ने बताया कि पंजाब के संगरूर जिले के गुरुदासपुरा निवासी 65 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र काका सिंह अन्य साथियों के साथ मशीन लेकर फसल कटाई के लिए फूलिया क्षेत्र में आए हुए थे।
शनिवार दोपहर तक खेत में जी-तोड़ मेहनत कर फसल निकालने के बाद देर शाम मशीन को फूलिया-कनेछन कला रोड पर खड़ा किया गया। दिनभर की थकान के बाद मलकीत सिंह ने अपने साथियों के साथ खाना खाया। रात करीब 9:30 बजे वह रोज की तरह अपनी मशीन पर चढ़कर उसकी देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे सड़क पर आ गिरे।
हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर साथी उन्हें तत्काल शाहपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर हुए इस हादसे की सूचना पंजाब में मलकीत सिंह के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को शाहपुरा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
पंजाब से परिजनों के सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपेगी। रोजी-रोटी के लिए घर से दूर आए बुजुर्ग चालक की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।भीलवाड़ा। अपने परिवार का पेट पालने और दूसरों के खेतों में फसल कटाई के लिए पंजाब से राजस्थान आए 65 वर्षीय चालक की मशीन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के फूलिया कलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुआ। मशीन की देखरेख करते समय संतुलन बिगड़ने से चालक सिर के बल सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
फूलिया कलां थाने के सहायक उपनिरीक्षक सोराज सिंह ने बताया कि पंजाब के संगरूर जिले के गुरुदासपुरा निवासी 65 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र काका सिंह अन्य साथियों के साथ मशीन लेकर फसल कटाई के लिए फूलिया क्षेत्र में आए हुए थे।
शनिवार दोपहर तक खेत में जी-तोड़ मेहनत कर फसल निकालने के बाद देर शाम मशीन को फूलिया-कनेछन कला रोड पर खड़ा किया गया। दिनभर की थकान के बाद मलकीत सिंह ने अपने साथियों के साथ खाना खाया। रात करीब 9:30 बजे वह रोज की तरह अपनी मशीन पर चढ़कर उसकी देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे सड़क पर आ गिरे।
हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर साथी उन्हें तत्काल शाहपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर हुए इस हादसे की सूचना पंजाब में मलकीत सिंह के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को शाहपुरा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
पंजाब से परिजनों के सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपेगी। रोजी-रोटी के लिए घर से दूर आए बुजुर्ग चालक की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।