बिजौलिया खुर्द में जन सेवा सेतु शिविर के दौरान अधिकारी के समक्ष उपस्थित ग्रामीण।

भीलवाड़ा, 27 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में दिव्यांग लाभार्थी को मौके पर ही राहत मिली। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिले में चल रहे अभियान के तहत आमजन की समस्याओं का शिविर स्तर पर समाधान किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को गिरदावर सर्किल बिजौलिया खुर्द में आयोजित शिविर में ग्राम बिजौलिया खुर्द निवासी श्री देवराज सुथार ने मुख्यमंत्री संयुक्त सहायता योजना के तहत इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के लिए आवेदन उपखंड अधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया।

आवेदन प्राप्त होने के बाद उपखंड अधिकारी महोदय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत जांच रिपोर्ट प्राप्त की और हाथों-हाथ समाज कल्याण विभाग को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के पंजीकरण के लिए आदेशित किया। आदेश की पालना में समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग लाभार्थी का इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया।

शिविर के दौरान ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने से दिव्यांग लाभार्थी को राहत मिली। लाभार्थी श्री देवराज सुथार ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय, जिला कलेक्टर महोदय, उपखंड अधिकारी महोदय एवं शिविर प्रभारी महोदय, बिजौलिया का आभार व्यक्त किया। इस तरह जन सेवा सेतु अभियान के शिविर में आवेदन से लेकर इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के पंजीकरण तक की कार्रवाई मौके पर ही पूरी हुई।

Tags: