Bhilwara: जन सेवा शिविर में किसानों को मौके पर जारी हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड
बिजौलिया खुर्द में आयोजित शिविर में जिला कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग ने तुरंत जांच कराकर किसानों को कार्ड सौंपे।
भीलवाड़ा के शिविर में अधिकारी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड सौंपते हुए।
भीलवाड़ा, 27 सितंबर। विकसित भारत - जन सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित जन सेवा शिविर में किसानों को मौके पर ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाकर राहत दी गई। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिले में चल रहे अभियान के तहत आमजन को शिविरों में ही विभिन्न समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को गिरदावर सर्किल बिजौलिया खुर्द में आयोजित जन सेवा शिविर में ग्राम पंचायत बिजौलिया खुर्द के ग्राम सुखपुरा निवासी कृषक श्री भीमा भील, श्री जेठालाल एवं श्रीमती रतनी देवी पत्नी नंदा भील ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए शिविर प्रभारी महोदय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।
शिविर प्रभारी ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट प्राप्त की और कृषि विभाग को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए आदेशित किया। आदेश की पालना में कृषि विभाग ने तीनों कृषकों को मौके पर ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाए।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होने पर लाभार्थी कृषकों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय, जिला कलेक्टर महोदय, तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी महोदय का आभार व्यक्त किया। जन सेवा शिविर में आवेदन से लेकर कार्ड उपलब्ध कराने तक की त्वरित प्रक्रिया से किसानों को मौके पर ही राहत मिली।