भीलवाड़ा, 7 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों में चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होंगे। जिला परिषद सदस्य के जिले में कुल 45 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 34 पूर्ण और 11 आंशिक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। प्रथम चरण में 9 और द्वितीय चरण में 7 पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति बिजौलियां में जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 44 और 45 पूर्ण हैं। यहां कुल 2 पूर्ण क्षेत्र हैं। पंचायत समिति जहाजपुर में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 36, 37 और 38 पूर्ण तथा 35 आंशिक है। यहां कुल 3 पूर्ण और 1 आंशिक क्षेत्र है।

पंचायत समिति खजूरी में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 39 और 40 पूर्ण तथा 35 आंशिक है। यहां 2 पूर्ण और 1 आंशिक क्षेत्र है। पंचायत समिति कोटड़ी में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 32, 33 और 34 पूर्ण तथा 31 और 35 आंशिक हैं। यहां कुल 3 पूर्ण और 2 आंशिक क्षेत्र हैं।

पंचायत समिति मांडलगढ़ में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 41, 42 और 43 पूर्ण तथा 31 आंशिक है। यहां 3 पूर्ण और 1 आंशिक क्षेत्र है। पंचायत समिति बनेड़ा में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 24, 25 और 26 पूर्ण हैं। यहां कुल 3 पूर्ण क्षेत्र हैं।

पंचायत समिति करेड़ा में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 पूर्ण तथा 2 और 3 आंशिक हैं। यहां 1 पूर्ण और 2 आंशिक क्षेत्र हैं। पंचायत समिति मांडल में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 और 12 पूर्ण तथा 2, 3 और 11 आंशिक हैं। यहां कुल 2 पूर्ण और 3 आंशिक क्षेत्र हैं। पंचायत समिति सुवाणा में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 27, 28, 29 और 30 पूर्ण तथा 11 आंशिक है। यहां 4 पूर्ण और 1 आंशिक क्षेत्र है।

इस प्रकार प्रथम चरण में शामिल 9 पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य के कुल 23 पूर्ण और 5 आंशिक निर्वाचन क्षेत्र हैं।

द्वितीय चरण में 7 पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति फुलियाकलां में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 पूर्ण तथा 20 और 23 आंशिक हैं। यहां कुल 1 पूर्ण और 2 आंशिक क्षेत्र हैं। पंचायत समिति रायपुर में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 और 5 पूर्ण तथा 6 आंशिक है। यहां 2 पूर्ण और 1 आंशिक क्षेत्र है।

पंचायत समिति सहाड़ा में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7, 8 और 9 पूर्ण तथा 6 आंशिक है। यहां कुल 3 पूर्ण और 1 आंशिक क्षेत्र हैं। पंचायत समिति शाहपुरा में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 पूर्ण तथा 20 और 23 आंशिक हैं। यहां 1 पूर्ण और 2 आंशिक क्षेत्र हैं।

पंचायत समिति आसीन्द में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 पूर्ण तथा 13 और 15 आंशिक हैं। यहां 1 पूर्ण और 2 आंशिक क्षेत्र हैं। पंचायत समिति हुरड़ा में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 और 19 पूर्ण तथा 17 आंशिक है। यहां 2 पूर्ण और 1 आंशिक क्षेत्र है।

पंचायत समिति शम्भूगढ़ में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 पूर्ण तथा 13, 15 और 17 आंशिक हैं। यहां कुल 1 पूर्ण और 3 आंशिक क्षेत्र हैं।

इस प्रकार द्वितीय चरण में शामिल 7 पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य के कुल 11 पूर्ण और 6 आंशिक निर्वाचन क्षेत्र हैं। दोनों चरणों को मिलाकर जिले में जिला परिषद सदस्य के 34 पूर्ण और 11 आंशिक सहित कुल 45 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित हैं।

Tags: