भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

भीलवाड़ा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सोमवार को अहम प्रक्रिया पूरी हुई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की 10 नगर पालिकाओं से संबंधित लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान जिले के निर्वाचित विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

लॉटरी प्रक्रिया में सर्वप्रथम भीलवाड़ा नगर निगम की लॉटरी निकाली गई। इसके बाद क्रमशः नगर पालिका आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, मांडलगढ़ एवं बिजोलिया की लॉटरी निकाली गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं और संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

उन्होंने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां आयोग के निर्देशानुसार समयबद्ध रूप से पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हरितिमा, एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया सहित अन्य मौजूद रहे। नगर निगम और 10 नगर पालिकाओं की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ।


Tags: