तस्वीर में भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट के बाहर गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर यज्ञ करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

भीलवाड़ा, 11 अगस्त 2026। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) ने मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिवराम जी खटीक के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला। मेवाड़ के लोकप्रिय नेता श्री धीरज गुर्जर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत निकाला गया यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा।

कांग्रेसजन पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने के साथ गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेसजनों ने गोमाता की पूजा-अर्चना की और सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ के माध्यम से सरकार को गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस निर्णय लेने तथा गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने के लिए सद्बुद्धि देने की कामना की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिवराम जी खटीक ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं जनभावनाओं में गोमाता का विशेष स्थान है। गोवंश के संरक्षण और सम्मान के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को मजबूती से उठाती रहेगी।

श्री खटीक ने कहा कि श्री धीरज जी गुर्जर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के दौरान कांग्रेस द्वारा जनहित, सामाजिक सरोकार एवं जनभावनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से मनोज पालीवाल, मंजू पोखरणा, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र पारीक, संजय पेड़ीवाल, एडवोकेट कुणाल ओझा, अनिल राठी, ओकर माली, किशन चौधरी, भावेश पुरोहित, सत्यवीर सिंह राठौड़, हामिद रंगरेज, योगेश सोनी, रफीक बिसायती, निसार सिलावट, डॉ. फरियाद, शिव प्रकाश घावरी, प्रकाश ओझा, चंद्र प्रकाश अमरवाल, विनोद कसारा, दिनेश बैरवा, राधेश्याम भड़ाणा, अशोक पारीक, जितेंद्र दरयानी, सुरेश बम्ब, वसीम शेख, सत्यनारायण तोतला, राजकुमार माली, अजय गुजर, गोपाल खटीक, राजकुमार खटीक, मनीष पाटोदिया, कमल प्रजापत, अनवर मंसूरी, इरशाद अंसारी, धनराज सिंह, अनुराधा झा, दीपमाला लोट, समा शमीम बानो, रुक्मणी धोबी, अनुष्का सेन, आमीन पठान, कश्मीर शेख, मुकेश घुसर, संदीप टेलर, पुलकित टेलर, अभिषेक पाटोदिया, गोरी शंकर दायमा, शिवराज, सुराणा अकीब, आभासी नंदराम जाट, सुवालाल जाट, समीर रंगरेज, नानूराम बलाई, लाजपत लखन खोईवाल, डीके आचार्य, श्याम पराशर, अली सुवालाल जाट, बद्री चंद प्रजापत, देवनारायण शर्मा, दीपक खटिक, खेमराज, पनवा, भूरा लाल रेगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Tags: