नगरीय निकाय चुनाव-2026 की रणनीति पर कांग्रेस की अहम बैठक आज, जुटेंगे वरिष्ठ नेता
भीलवाड़ा कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर अहम बैठक आज, वरिष्ठ नेता तैयार करेंगे चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती का रोडमैप।
भीलवाड़ा में आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन सोमवार, 3 अगस्त को महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित करेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह बैठक सायं 4:00 बजे गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) की ओर से आयोजित की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) के अध्यक्ष श्री शिवराम जी.पी. खटीक ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और नगरीय निकाय चुनाव-2026 की व्यापक तैयारियों को गति देना है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व मंत्री श्री धर्मवीर धीरज गुर्जर के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुरूप चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक को राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भीलवाड़ा संगठन प्रभारी श्री नसीम अख्तर इंसाफ तथा सह प्रभारी श्री कैलाश झांलीवाल संबोधित करेंगे। इस दौरान श्री नसीम अख्तर इंसाफ नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों, संगठन की मजबूती, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनाव संचालन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।
शिवराम जी.पी. खटीक ने बताया कि बैठक में भीलवाड़ा शहर के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, माननीय विधायक प्रत्याशीगण, पीसीसी सदस्यगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, वार्ड अध्यक्षगण, प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशीगण, सभी प्रभारीगण, पूर्व एवं वर्तमान कांग्रेस पदाधिकारीगण तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्री नसीम अख्तर इंसाफ के मार्गदर्शन और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के लिए मजबूत रणनीति तैयार की जाएगी तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।