तस्वीर में ईडन इंटरनेशनल School गंगापुर में आयोजित अणुव्रत प्रेरणा दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थी नजर आ रहे हैं।

गंगापुर, भीलवाड़ा। अणुव्रत समिति गंगापुर की ओर से आयोजित अणुव्रत सप्ताह के प्रथम दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईडन इंटरनेशनल स्कूल, गंगापुर में आयोजित कार्यक्रम दीपिका सोनी एवं दया माली के सानिध्य में हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या कृष्णा सुथार एवं रीना माली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से हुई। इसके बाद दीपिका सोनी ने विद्यार्थियों को पांच मुख्य अणुव्रतों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, सत्य के मार्ग पर चलने और अच्छे संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दया सैनी ने विद्यार्थियों को ताड़ासन और पद्मासन सहित विभिन्न योगासनों की जानकारी दी। उन्होंने योगासनों के स्वास्थ्य लाभ बताते हुए बच्चों को हिंसक घटनाओं से दूर रहने तथा मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं कविता वैष्णव, रेखा शर्मा, मनोरमा सिंह, चंचल माली, अनीता पवार, सविता टेलर एवं रेशमा सोनी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या कृष्णा सुथार ने अणुव्रत मंच के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अणुव्रत प्रेरणा दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्ति, सत्य, अच्छे संस्कार, योग, अहिंसा और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Tags: