भुसावर कस्बे में विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 24 और 25 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान भुसावर जीएसएस से निकलने वाले एमआरआई क्रेशर फीडर और भुसावर सेकंड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग की ओर से दोनों फीडरों पर रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते निर्धारित दोनों दिनों में संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को छह घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि एमआरआई क्रेशर फीडर और सेकंड फीडर पर यह कार्य 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान होने वाली असुविधा को देखते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

Tags: