तस्वीर में भुसावर के सरकारी अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस के पास खड़े लोग और घायल को ले जाते हुए चिकित्साकर्मी दिखाई दे रहे हैं।

भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड थाना इलाके में शुक्रवार शाम बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर खेड़ली मोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस 108 की सहायता से घायल को भुसावर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

खेड़ली मोड थाना अधिकारी पवन यादव ने बताया कि भुसावर थाने के गांव बारोली निवासी गुमान सिंह पुत्र बाबू लाल जाटव अपनी बाइक से गांव से खेड़ली कस्बे की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव हींगोटा के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार गुमान सिंह जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 108 के ईएमटी मोहन सिंह एवं धर्मेश ने घायल गुमान सिंह जाटव को प्राथमिक सहायता देते हुए भुसावर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

पुलिस ने घायल की बाइक को खेड़ली मोड थाने पर खड़ा करा दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: