बारां: शनि धाम बोराड़ी में सर्वपितृ अमावस्या पर विशाल भंडारा
पंजाबी समाज द्वारा आयोजित भंडारे में 11 क्विंटल आटे से तैयार प्रसाद 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
तस्वीर में लोग शनि धाम बोराड़ी में भंडारे के दौरान प्रसाद वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बारां। सर्वपितृ शनि अमावस्या के पावन पर्व पर शनि धाम बोराड़ी में पंजाबी समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 क्विंटल से अधिक गेहूं के आटे से तैयार भोजन का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे 11,000 से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी, आलू की सब्जी, देसी घी के बेसन के लड्डू और अचार प्रसाद के रूप में परोसे गए।
पंजाबी समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने बताया कि समाज की ओर से प्रत्येक शनि अमावस्या पर शनि धाम बोराड़ी में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत सर्वपितृ शनि अमावस्या, श्राद्धों वाली अमावस्या के पावन पर्व पर 11 बोरी गेहूं के आटे का भंडारा लगाया गया। इसमें तैयार पूड़ी, आलू की सब्जी, देसी घी के बेसन के लड्डू और अचार भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।
भंडारे के आयोजन और प्रसाद वितरण में पंजाबी समाज के पूर्व अध्यक्ष पदम पिपलानी, महेंद्र पिपलानी, अध्यक्ष योगेश कुमारा, सचिव गुलशन अददलखा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग, हंसराज खत्री, लाजपत अरोड़ा, रितेश पंजाबी, मुकेश कुमरा, विजय पिपलानी, मुकेश कुमरा अटरू, तिलक गेरा (सरदार जी), कन्हैया बाठला, सोनू पिपलानी, महेश कलरा, राजा कलरा, मनोज पिपलानी, मनोज अदलकखा, गोपी अदलकखा और अनिल अदलकखा सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
महिला मंडल अध्यक्ष मीना सोनू पिपलानी, मीना नरेश पिपलानी, रेखा कलरा, रमा पिपलानी सहित समाज की महिलाओं ने भी प्रसाद वितरण का कार्य किया। प्रत्येक शनि अमावस्या पर आयोजित होने वाले इस भंडारे के माध्यम से पंजाबी समाज ने सर्वपितृ शनि अमावस्या पर शनि धाम बोराड़ी में आने वाले 11,000 से अधिक भक्तों को प्रसाद वितरित किया।