गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, CM भूपेंद्र पटेल और बीजेपी के जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।


17 अक्तूबर गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नए कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह का आयोजन गांधीनगर के महत्मा मंदिर में किया गया था। इस दौरान नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। गुजरात के DCM पद के लिए हर्ष संघवी ने शपथ ली। साथ ही जीतेन्द्र वाघानी और अर्जुन मोढवाडिया ने गुजरात कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। गुरुवार को ही गुजरात सरकार के कुल 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर आपने इस्तीफा दिया है।


गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें छह पुराने मंत्रियों को फिर से मौका दिया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

नई सूची में रीवाबा जडेजा का नाम शामिल है, जिन्होंने 35 साल की उम्र में मंत्री पद की शपथ ली। वह क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं और जामनगर उत्तर से विधायक हैं। इसके अलावा मोरबी से कांति अमृतिया, भिलोदा से पी.सी. बरंडा, अंजार से त्रिकम छंगा, गणदेवी से नरेश पटेल और वाव से स्वरूपजी ठाकोर जैसे नेता मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

मंत्रिपरिषद में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। इसमें आठ पाटीदार, आठ ओबीसी, चार आदिवासी, तीन अनुसूचित जाति, एक ब्राह्मण, एक जैन और एक क्षत्रिय नेता शामिल हैं। वहीं, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और दो आंदोलनकारियों को जगह नहीं मिली। कुल 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया और छह पुराने चेहरों को नए मंत्रिमंडल में फिर से मौका मिला।

विशेष रूप से यह मंत्रिमंडल विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह में सरकार ने संतुलित प्रतिनिधित्व के जरिए राजनीतिक और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए नई टीम को आकार दिया है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story