गुजरात की राजनीति में अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सीएम भूपेंद्र पटेल के आवास पर हुई बैठक के बाद उनकी पूरी कैबिनेट ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।


16 अक्टूबर गुरुवार के दिन भारतीय जनता पार्टी स्थापित गुजरात सरकार में सनसनीखेज घटना घाटी है। जिससे राजनितिक माहौल में हलचल देखने मिल रही है। गुजरात सरकार के कुल १६ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर आपने इस्तीफा दिया है। यह घटना अहम मीटिंग के बाद सामने आई है। इस्तीफे से पहले सभी मंत्रीगणों की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर मीटिंग हुई। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।


गुजरात की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद राज्य के सभी मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला लिया। सबसे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद एक-एक करके सभी मंत्रियों ने भी अपने त्यागपत्र सौंप दिए। सभी इस्तीफे पहले से तैयार थे और उन पर मंत्रियों ने साइन कर दिए थे।

अब पूरे राज्य की नजरें नए मंत्रिमंडल के गठन पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार (17 अक्टूबर) को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री ने किसी से इस्तीफा नहीं मांगा, बल्कि सभी मंत्रियों ने सामूहिक रूप से पद छोड़ने का निर्णय लिया। माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही नए चेहरों के साथ एक ताज़ा टीम पेश करेगी।



गुजरात के किन मंत्रीयों ने इस्तीफा दिया है ?


  1. कनुभाई देसाई – फाइनेंस, एनर्जी और पेट्रोकेमिकल्स (पारडी)
  2. बलवंतसिंह राजपूत – इंडस्ट्रीज़, लेबर और एम्प्लॉयमेंट (सिद्धपुर)
  3. ऋषिकेश पटेल – हेल्थ, फैमिली वेलफेयर और हायर एजुकेशन (विसनगर)
  4. राघवजी पटेल – एग्रीकल्चर, एनिमल हस्बैंड्री और फिशरीज़ (जामनगर रूरल)
  5. कुंवरजीभाई बावलिया – वॉटर सप्लाई और सिविल सप्लाईज़ (जसदन)
  6. भानुबेन बाबरिया – सोशल जस्टिस और विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (राजकोट रूरल)
  7. मुलुभाई बेरा – टूरिज्म, फॉरेस्ट और एनवायरनमेंट (खंभालिया)
  8. कुबेर डिंडोर – एजुकेशन और ट्राइबल डेवलपमेंट (संतरामपुर ST)
  9. नरेश पटेल – गणदेवी
  10. बच्चूभाई खबाद – देवगढ़ बारिया
  11. परषोत्तम सोलंकी – भावनगर रूरल
  12. हर्ष सांघवी – मजूरा
  13. जगदीश विश्वकर्मा – निकोल
  14. मुकेशभाई ज़िनाभाई पटेल – ओलपाड
  15. कुंवाजीभाई हलपति – मांडवी (ST)
  16. भिकुभाई चतुरसिंह परमार – मोडासा
Updated On 17 Oct 2025 5:06 PM IST
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story