संयुक्त युद्धाभ्यास से बढ़ेगा सैन्य सहयोग; भारत-ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया रणनीतिक समन्वय
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच चौथा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2025’ ऑस्ट्रेलिया में जारी है। यह अभ्यास आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन, आपदा राहत और संयुक्त सैन्य समन्वय को मजबूत करने पर केंद्रित है।

आंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के रिश्ते इतर देशों संग अच्छे बन रहे है। कुछ ही समय पहले भारत - ऑस्ट्रेलिया के बिच क्लीन एनर्जी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने का फैसला हुआ है। जिससे भारत - ऑस्ट्रेलिया संबंध और मजबूत हो गए है। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया में अब भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के बिच एक संयुक्त सैन्याभ्यास हो रहा है। जिसे ‘ऑस्ट्राहिंद-2025’ ऐसा नाम दिया है। यह संयुक्त सैन्याभ्यास ऑस्ट्राहिंद-२०२५ आतंगवाद विरोधी भूमिकाये, उग्रवाद , संयुक्त , मानवी सहायता कार्य और आपदाओं पर काम करने हेतु किया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2025’ अब अपने चौथे संस्करण में पहुंच गया है। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं सामरिक प्रशिक्षण, फायरिंग ड्रिल, योग सत्र और फील्ड एक्सरसाइज़ जैसी गतिविधियों में भाग ले रही हैं। इन अभ्यासों का मकसद सैनिकों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन और संयुक्त मिशनों में दक्षता बढ़ाना है।
भारतीय सेना के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को और मज़बूत बनाना और साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता को विकसित करना है। अभ्यास के दौरान संयुक्त कमांड पोस्ट ऑपरेशन, लाइव फायरिंग और रणनीतिक प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे दोनों सेनाओं को वास्तविक युद्ध परिस्थितियों में एक-दूसरे की कार्यशैली को समझने का अवसर मिल रहा है।
इस अभ्यास में भारतीय सेना की करीब 120 सदस्यीय टीम भाग ले रही है, जिसका नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन कर रही है। इसमें विभिन्न इकाइयों से चुने गए सैनिक शामिल हैं, जो शहरी, अर्ध-शहरी और रेगिस्तानी इलाकों में मिशन और रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। 26 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आपसी भरोसे को मज़बूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
