गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 को नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत - ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने इस चर्चा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्लीन एनर्जी सेक्टर में सहयोग बढ़ने का फैसला लिया है। साथ ही दोनों देश अपने अपने सर्वोत्तम गतिविधियों को अपनाकर मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी इन दोनों सेक्टरों को बढ़ावा देंगे।


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जोशी ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। मंत्री जोशी ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह बैठक शानदार रही और दोनों देशों ने मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का फैसला किया।

मुलाकात के दौरान बोवेन ने सुझाव दिया कि भारत को ऊर्जा परिवर्तन में ऑस्ट्रेलिया को अपना सबसे भरोसेमंद साथी मानना चाहिए। मंत्री जोशी ने भी कहा कि भारत इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ग्रीन हाइड्रोजन टास्कफोर्स की रिपोर्ट लॉन्च की, जो दोनों देशों के सहयोग के लिए ठोस आधार और दिशा तय करती है।

बोवेन ने अपने भाषण में भारत को डिजिटल और टेक्नोलॉजी का वैश्विक नेता बताया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्लीन एनर्जी और रिसर्च में विशेषज्ञ है, जबकि भारत डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में ताकतवर है। दोनों देशों के पास प्रतिभाशाली लोग हैं और अब उनका मकसद रिन्यूएबल ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर सस्टेनेबल भविष्य की ओर मिलकर काम करना है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story