'कोल्ड्रिफ' सिरप के निर्माता हुए गिरफ्तार ; 20 से अधिक छोटे बच्चों ने तोड़ा दम
तमिलनाडु में निर्मित एक जानलेवा सिरप, मासूम बच्चों के मौत का कारण बन गया। मध्यप्रदेश में इस दवाई का जानलेवा हमला शुरू हुआ था। इसे मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में इसे बैन किया गया था। हाल ही में इसके निर्माता को गिरफ्तार किया गया है।

कोल्ड्रिफ सिरप निर्माता रंगनाथन
मध्यप्रदेश ने हाल ही में तमिलनाडु निर्मित एक सिरप को बैन किया था। इस सिरप का नाम 'कोल्ड्रिफ' है जिसके कारण बहुत से बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी इसके विक्री पर रोक लगाया गया है। इस मामले में मध्यप्रदेश के विशेष जांच टीम (SIT) ने मुख्य रूप से बड़ी कार्यवाही की और श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक 'रंगनाथन गोविंदराजन' को गिरफ्तार कर लिया है। छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडेय ने बताया की 8 अक्टूबर की रात को चेन्नई में रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया।
ट्रांजिट रिमांड पर आगे की कार्यवाही और पूछताछ के लिए, आरोपी को मध्यप्रदेश लाया जा रहा है। इस सिरप के कारण प्रभावित होने से 20 से भी अधिक मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। और इस माहौल के कारण पुरे भारत के जनहित पर सवाल उठ रहे हैं। इस सिरप के सेवन से प्रभावित होने वाला पहला क्षेत्र मध्यप्रदेश का छिंदवाड़ा था। इसके बाद राजस्थान में भी बच्चों पर इसका असर होना शुरू हुआ। डॉक्टर्स के मुताबिक इस सिरप को पीने से तेज़ बुखार, उलटी और यहाँ तक की किडनी फेलियर जैसे लक्षण बच्चों में दिखे।
इस गंभीर मामले पर केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने मिल कर जाँच टीम बनाई और कड़ी कार्यवाही के बाद कंपनी के ओनर रंगनाथन को हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं है, बल्कि आपराधिक मामला है। अगर यह साबित होता है कि कंपनी ने जानबूझकर जहरीले केमिकल का उपयोग किया, तो आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या (IPC 304) का मामला चल सकता है।
कोल्ड्रिफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) नामक जहरीला रसायन बहुत ज्यादा मिला था। इसमें मानक से 486 गुना अधिक (0.1% के बजाय 48.6%) मात्रा पाई गई। इसे बनाने वाली तमिलनाडु के कांचीपुरम की श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी के डायरेक्टर डॉ. जी. रंगनाथन फरार थे।
रंगनाथन के बनाए इस सिरप 'कोल्ड्रिफ' में 48.6% डाइथाइलीन ग्लाइकोल (DEG) पाया गया था। यह रसायन मनुष्यों के लिए बहुत ज़्यादा हानिकारक होता है और इसका सेवन करना खतरे से खाली नहीं। गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की SIT मंगलवार को कांचीपुरम पहुंची। छिंदवाड़ा के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने रंगनाथन पर 20 हज़ार रुपयों का इनाम रखा था।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X ( ट्विटर ) पर अपने पोस्ट में लिखा ,"प्रदेश की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु से दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। यह हमारी सरकार की संवेदनशीलता का साफ सबूत है।"
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की दुखद मृत्यु की घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। प्रदेश की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तमिलनाडु से दवा निर्माता कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। यह हमारी सरकार की संवेदनशीलता का स्पष्ट प्रमाण है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 9, 2025
दोषियों को किसी भी स्थिति… pic.twitter.com/AISKppVWEP
- मध्य प्रदेश coldriff caseतमिलनाडु NewsCrime sceneकोल्ड्रिफ syrup caseकोल्ड्रिफ बैन in punjabकोल्ड्रिफ बैन मध्य प्रदेशकोल्ड्रिफ बैन राजस्थान14 kids deathश्रीसन फार्मास्यूटिकल्स caseShrisan Pharmaceutical caseUP GovernmentMP GovernmentRajasthan GovernmentTamilnadu PolicePunjab Governmentपंजाब सरकारColdriff kya haiColdriff case kya haiPratahkal NewsIndiaMaharashtraHealth News

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
