NDA Meeting
NDA Meeting : NDA Meeting में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में संसदीय दल को संबोधित किया। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई इस बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सम्मानित किया गया और सांसदों ने उनसे मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान को दे दिया गया।
सिंधु जल संधि और कांग्रेस पर हमला :
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से भारत का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कैबिनेट की मंजूरी और संसद को बताए जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान को 86 करोड़ रुपए दे दिए थे। पीएम ने कहा कि अगर भारत के हिस्से का पानी सही तरह से इस्तेमाल होता तो जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों को उसका लाभ मिल सकता था।
अर्थव्यवस्था पर भरोसा :
NDA Meeting में पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है और दुनिया भी इसे मान रही है। पीएम ने बताया कि 18 साल बाद अमेरिका की प्रतिष्ठित एजेंसी S&P ने भारत की रेटिंग में सुधार किया है। यह दिखाता है कि देश की आर्थिक नीतियां सही दिशा में काम कर रही हैं।
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को मिला समर्थन :
बैठक के दौरान सीपी राधाकृष्णन को NDA सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने सभी दलों से अपील की कि उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार को सर्वसम्मति से समर्थन दिया जाए। उन्होंने कहा कि सीपी राधाकृष्णन बेहद सरल और निष्कलंक छवि वाले व्यक्ति हैं। उनका सार्वजनिक जीवन विवादों से परे रहा है, इसलिए विपक्ष को भी उन्हें समर्थन देना चाहिए।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
किरेन रिजिजू का बयान :
बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस से कहा कि संसदीय दल की बैठक में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर सभी NDA नेताओं ने एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विशेष अपील की है कि सभी दल मिलकर सर्वसम्मति से सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करें। रिजिजू ने कहा कि NDA की यह एकजुटता उपराष्ट्रपति चुनाव में भी दिखेगी।
NDA Meeting के नतीजे साफ हैं – प्रधानमंत्री मोदी ने जहां कांग्रेस को घेरते हुए ऐतिहासिक मुद्दों को उठाया, वहीं दूसरी ओर NDA ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुटता का संदेश दिया। मोदी ने सिंधु जल संधि से लेकर अर्थव्यवस्था तक कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद नेताओं ने भी NDA की ताकत और एकजुटता को दोहराया।
Editorial

Editorial

Next Story