Royal Enfield Hunter 350 : Royal Enfield ने उतारी बजट-फ्रेंडली बाइक; लुक और फीचर्स में टॉप
Royal Enfield Hunter 350 का नया अवतार लॉन्च हो गया है, और इस बार कंपनी ने इसे और भी स्टाइलिश और फीचर-पैक्ड बना दिया है। अब इस बाइक को एक नए Graphite Grey कलर ऑप्शन में भी खरीदा जा सकेगा। इस नए कलर की कीमत ₹1,76,750 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कलर मिड वेरिएंट में उपलब्ध है और हंटर 350 के कुल 7 कलर ऑप्शन्स में शामिल हो गया है।
नए फीचर्स और अपडेट्स :
अपग्रेडेड Royal Enfield Hunter 350 में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और कम्फर्टेबल बनाते हैं। इसमें अब LED हेडलैंप, ट्रिपर नेविगेशन पॉड और टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सीट को ज्यादा डेंसिटी वाले फोम के साथ अपडेट किया गया है, जिससे लंबी राइड में राइडर को ज्यादा आराम मिलेगा।
आरामदायक सफर के लिए इसमें नया रियर सस्पेंशन दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड देता है। बेहतर सीटिंग पोजिशन के साथ यह बाइक शहर और हाईवे दोनों तरह की राइडिंग के लिए परफेक्ट है।
पावर और इंजन :
Royal Enfield Hunter 350 में वही भरोसेमंद 349cc J-सीरीज एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.2 BHP की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच के साथ आता है, जिससे गियर शिफ्टिंग और भी आसान हो जाती है।
नया Graphite Grey कलर :
नया Graphite Grey वेरिएंट मैट फिनिश के साथ आता है, जिसमें Neon येलो हाइलाइट्स दी गई हैं। इसका डिजाइन शहरी ग्रेफिटी आर्ट से इंस्पायर्ड है, जो युवाओं को काफी पसंद आएगा। यह कलर रियो व्हाइट और डैपर ग्रे के साथ मिड वेरिएंट में उपलब्ध है।
बुकिंग और उपलब्धता :
इस नए एडिशन की बुकिंग Royal Enfield डीलरशिप, ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए शुरू हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि Royal Enfield Hunter 350 को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो सिटी राइडिंग के लिए एक स्टाइलिश और किफायती विकल्प तलाश रहे हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चै
नल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कलर ऑप्शन्स :
अब हंटर 350 तीन नए रंगों रियो व्हाइट, डैपर ग्रे और ग्रेफाइट ग्रे में उपलब्ध है। इन रंगों के साथ, बाइक का लुक और भी प्रीमियम और यूथ-ओरिएंटेड हो गया है।
कुल मिलाकर, अपग्रेडेड Royal Enfield Hunter 350 न सिर्फ लुक्स में बल्कि फीचर्स और राइडिंग कम्फर्ट में भी पहले से ज्यादा दमदार हो गई है। नए Graphite Grey कलर के साथ यह बाइक निश्चित ही युवाओं के बीच और भी पॉपुलर होने वाली है।
Editorial

Editorial

Next Story