✕
आसिम मुनीर बयान : पाक फील्ड मार्शल की जुबान फिसली; अपने देश की हालत बयां
By EditorialPublished on
आसिम मुनीर बयान : पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का बयान एक बार फिर सुर्खियों में है। अमेरिका से भारत को गीदड़भभकी देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत द्वारा डैम बनाए जाने का इंतजार करेगा और जैसे ही भारत यह काम पूरा करेगा, उसे 10 मिसाइलों से निशाना बना देगा। उनके इस बयान ने दोनों देशों के बीच तनाव को और हवा दे दी है।

x

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरी बार अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बयान ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा में आयोजित एक ब्लैक टाई डिनर पार्टी में शामिल हुए मुनीर ने भारत के खिलाफ जहरीली भाषा का इस्तेमाल किया और साथ ही पाकिस्तान की हालत पर भी कटाक्ष किया। यह कार्यक्रम पाकिस्तानी बिजनेसमैन अदनान असद ने होस्ट किया था।
भारत को दी मिसाइल हमले की धमकी :
अंग्रेजी वेबसाइट द प्रिंट के मुताबिक, आसिम मुनीर बयान में कहा गया कि अगर भारत सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर डैम बनाता है, तो पाकिस्तान 10 मिसाइलों से जवाब देगा। उन्होंने कहा, “हम भारत द्वारा डैम बनाए जाने का इंतजार करेंगे और जब ऐसा हो जाएगा, तो फिर 10 मिसाइल से फारिग कर देंगे। सिंधु नदी भारत की फैमिली प्रॉपर्टी नहीं है, और हमें मिसाइलों की कमी नहीं है।”
मुनीर का यह बयान अमेरिका से भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली सीधी धमकी माना जा रहा है। उनका कहना था कि अगर भारत की वजह से पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आता है, तो पाकिस्तान आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा।
भारत-मर्सिडीज, पाकिस्तान-कबाड़ ट्रक :
अपने विवादित आसिम मुनीर बयान में पाक आर्मी चीफ ने एक अजीब उदाहरण देते हुए कहा, “भारत एक हाईवे पर दौड़ती चमचमाती मर्सिडीज या फेरारी है, जबकि हम कबाड़, ईंट-पत्थर से भरा डंप ट्रक हैं। अगर यह ट्रक उस कार से टकराता है, तो नुकसान किसका होगा?” इस तुलना के जरिए उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक और सैन्य स्थिति को खुद ही बेहद कमजोर बताया, लेकिन उसे भारत के लिए खतरनाक ठहराने की कोशिश की।
हमले का कथित प्लान :
आसिम मुनीर बयान के अनुसार, पाकिस्तान भारत पर हमले की शुरुआत उसके पूर्वी हिस्से से करेगा, जहां भारत ने अपने सबसे मूल्यवान संसाधन स्थापित किए हैं, और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस कथित “युद्ध योजना” ने राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल मचा दी है।
कट्टर छवि और धार्मिक संदर्भ :
फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बयान उनकी कट्टर धार्मिक छवि के लिए भी जाने जाते हैं। वह पाकिस्तान के पहले ऐसे आर्मी चीफ हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई मदरसे से की है। अपने भाषणों और बयानों में वह अक्सर धार्मिक उदाहरणों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनके विचार और भी विवादास्पद हो जाते हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की आशंका :
मुनीर के इस बयान से भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से तनावपूर्ण माहौल और बिगड़ने की आशंका है। भारत की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बयान पाकिस्तान के आंतरिक संकट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलगाव को छिपाने की कोशिश है। यह बयान न सिर्फ पाकिस्तान की कूटनीतिक छवि को प्रभावित कर सकता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे और भी मुश्किल स्थिति में डाल सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
