✕
विपक्षी सांसद पैदल मार्च : संसद से EC दफ्तर तक मार्च पर बवाल; दिल्ली पुलिस ने रोका
By EditorialPublished on
विपक्षी सांसद पैदल मार्च : संसद में गरमाया मानसून सत्र अब सड़कों पर भी तपा देगा। विपक्ष के करीब 300 सांसद सोमवार (11 अगस्त) को संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च करेंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक सरकार को घेरने के लिए सड़क पर उतरने को तैयार है, जबकि दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है।

x
विपक्षी सांसद पैदल मार्च : संसद के मानसून सत्र का गरम माहौल अब सड़कों तक पहुंच चुका है। सोमवार (11 अगस्त) को करीब 300 विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों के खिलाफ विपक्षी सांसद पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया।
संसद भवन के मकर द्वार से शुरू हुए इस विपक्षी सांसद पैदल मार्च का गंतव्य चुनाव आयोग का दफ्तर था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सांसदों को बीच रास्ते में ही रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन भवन के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड के ऊपर से कूदते नजर आए, जिससे माहौल और गरमा गया।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी गांधी जी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। जिस तरह गांधी जी ने आज़ादी के लिए डांडी मार्च किया था, वैसे ही हम लोकतंत्र बचाने के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं।” वहीं, सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि सांसदों को दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष की मांग है कि चुनाव आयोग से सामूहिक रूप से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाए। अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भी वोट चोरी हुई है और अब बिहार में मतदाता सूची से नाम काटने का खेल हो रहा है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कारणों से सांसदों को चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाने की इजाजत नहीं दी गई। वहीं, JDU सांसद संजय कुमार झा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार में SIR को लेकर कोई असंतोष नहीं है और चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में हेरफेर करके 1,00,250 वोट चोरी किए गए, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचा। उन्होंने कहा कि पिछली बार यह सीट भाजपा ने सिर्फ 32,707 वोटों के अंतर से जीती थी, इसलिए यह धांधली लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
इस विपक्षी सांसद पैदल मार्च को लेकर संसद और सड़कों पर हंगामा जारी है। राज्यसभा की कार्यवाही भी विपक्ष के नारेबाजी के कारण 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष का कहना है कि यह विरोध सिर्फ बिहार के SIR के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की एक लड़ाई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
