✕
Aditya Infotech IPO लॉन्च; पहले ही दिन जुटाए 582 करोड़
By EditorialPublished on
वीडियो सर्विलांस ब्रांड CP Plus के तहत सीसीटीवी कैमरे बनाने वाली कंपनी आदित्य इंफोटेक का बहुप्रतीक्षित IPO आज से खुल गया है। निवेशक 31 जुलाई तक इस इश्यू में आवेदन कर सकेंगे। पहले ही दिन एंकर निवेशकों से 582 करोड़ रुपये जुटाने के बाद मार्केट में इस IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
_202507291310063629.jpg)
x
_202507291310063629.jpg)
देश की सबसे बड़ी सीसीटीवी कैमरा निर्माता कंपनी आदित्य इंफोटेक लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित IPO आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। वीडियो सर्विलांस ब्रांड CP Plus के लिए मशहूर यह कंपनी IPO के जरिए 1,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना लेकर आई है, जिसमें 500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 800 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। बोली लगाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है।
एंकर निवेशकों से बंपर रिस्पॉन्स :
इश्यू खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने 54 फंड्स को 86.26 लाख शेयर प्रति शेयर 675 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट कर 582.3 करोड़ रुपये जुटाए। इस एंकर बुक में सिंगापुर सरकार, सिंगापुर मॉनिटरी अथॉरिटी, HDFC म्यूचुअल फंड, SBI म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, अशोका व्हाइटओक इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड और अबू धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे बड़े घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशक शामिल रहे।
IPO के विवरण :
कंपनी ने प्राइस बैंड 640–675 रुपये प्रति शेयर तय किया है। न्यूनतम बोली 22 शेयरों के लॉट में लगानी होगी। इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज और IIFL सिक्योरिटीज हैं।
IPO से मिले फंड का इस्तेमाल :
आदित्य इंफोटेक IPO से जुटाई गई राशि में से 375 करोड़ रुपये कंपनी अपने कर्ज को चुकाने में उपयोग करेगी। मार्च 2025 तक कंपनी पर 412.84 करोड़ रुपये की उधारी है। शेष धनराशि कॉर्पोरेट आवश्यकताओं और अन्य कारोबारी विस्तार पर खर्च होगी।
GMP में जोरदार उछाल :
ग्रे मार्केट में भी इस IPO को लेकर उत्साह है। 29 जुलाई 2025 की सुबह तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 255 रुपये पर पहुंच गया, जो कि अपर प्राइस बैंड 675 रुपये से लगभग 37.78% ज्यादा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आदित्य इंफोटेक का लिस्टिंग प्राइस करीब 930 रुपये प्रति शेयर तक हो सकता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
लिस्टिंग डेट :
आदित्य इंफोटेक के शेयरों की 5 अगस्त 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होने की संभावना है। मार्केट विशेषज्ञों के मुताबिक, कंपनी का मजबूत ब्रांड, बढ़ता वीडियो सर्विलांस बाजार और IPO को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बना रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
