✕
सावन के पहले सोमवार को खुली महादेव की ३री आँख; ऑपरेशन महादेव में हुए तीन ढेर
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने श्रीनगर में एक विशेष अभियान के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ की पुष्टि भारतीय सेना ने की है और इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।

x

भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए जम्मू-कश्मीर में
के तहत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सोमवार (28 जुलाई) को श्रीनगर के पास सुरक्षाबलों ने विशेष अभियान चलाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सेना की चिनार कॉर्प्स ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर साझा की और बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।
के तहत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सोमवार (28 जुलाई) को श्रीनगर के पास सुरक्षाबलों ने विशेष अभियान चलाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सेना की चिनार कॉर्प्स ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर साझा की और बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।
पिछले हमलों के बाद बढ़ाई गई थी निगरानी :
सेना के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा था। खुफिया इनपुट के आधार पर यहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। पहलगाम हमले के बाद सेना ने इस क्षेत्र में ऑपरेशन्स तेज कर दिए थे और अब तक कई आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। यह ऑपरेशन भी उसी अभियान का हिस्सा था। मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हालांकि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हो सकते हैं।
महादेव पहाड़ी पर चलाया गया अभियान :
ऑपरेशन महादेव का नाम उस पहाड़ी के नाम पर रखा गया, जहां सेना का एक कैंप मौजूद है। यह कैंप इलाके की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में आतंकी मूसा का मूवमेंट पहले भी देखा गया था, जिसके चलते सेना ने निगरानी बढ़ा दी थी। अभियान में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल रही।
भारी मात्रा में हथियार बरामद :
सेना ने मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल पहाड़ी इलाके में स्थित था, जहां तक पहुंचना आसान नहीं था और सुरक्षाबलों को पैदल चढ़ाई करनी पड़ी। सेना के मुताबिक इस ऑपरेशन ने इलाके में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।
आतंकी गतिविधियों पर कड़ी नजर :
सेना का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेंगे। चिनार कॉर्प्स ने साफ किया कि किसी भी आतंकी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा और घाटी में शांति बहाल करने के लिए सुरक्षाबल हर जरूरी कदम उठाते रहेंगे।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
स्थानीय निवासियों से अपील :
सेना ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे आतंकियों की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Editorial
Next Story
Related News
X
