250 करोड़ पार; क्या ‘सैयारा’ की रफ्तार बरकरार?
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने रिलीज़ के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाया है। सिर्फ 10 दिनों में फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे ये साल 2025 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट्स में से एक बन गई। अब 11वें दिन यानी सेकेंड मंडे का डेटा भी सामने आया है, जिससे पता चलता है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई है, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला अभी जारी है।
10 दिनों में कमाई का तूफान :
‘सैयारा’ ने ओपनिंग वीकेंड से लेकर दूसरे वीकेंड तक हर दिन दमदार कलेक्शन दर्ज किया। पहले वीकेंड में फिल्म ने 84.5 करोड़ कमाए। फर्स्ट मंडे को फिल्म ने 24.25 करोड़ कमाकर यह साबित कर दिया कि इसका क्रेज सिर्फ वीकेंड तक सीमित नहीं है। दूसरे वीकेंड में शनिवार और रविवार को 27 करोड़ और 30 करोड़ की कमाई हुई, जिससे कुल आंकड़ा 10 दिनों में 250 करोड़ के पार पहुंच गया।
सेकेंड मंडे टेस्ट का रिजल्ट :
सेकेंड मंडे यानी 11वें दिन फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये कमाए (सैक्निल्क के अनुसार शाम 6:05 बजे तक का डेटा)। हालांकि यह आंकड़ा फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव संभव है। बावजूद इसके, फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 255.3 करोड़ रुपये हो चुका है। माना जा रहा है कि अगले चार दिनों में, जब तक कोई बड़ी रिलीज़ नहीं आ रही, फिल्म को अतिरिक्त बूस्ट मिलेगा।
300 करोड़ क्लब से कितनी दूर ?
‘सैयारा’ की रफ्तार देखकर बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। इसके अलावा यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल होने वाली है। 2019 में आई शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ ने 277 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘सैयारा’ इस रिकॉर्ड से महज कुछ ही करोड़ पीछे है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों है ‘सैयारा’ स्पेशल ?
फिल्म का बजट केवल 60 करोड़ रुपये है, यानी यह अपने निवेश का चार गुना से अधिक कमा चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म की सफलता इसकी कंटेंट-ड्रिवन स्टोरी और युवाओं में बने कनेक्शन की वजह से है।

आगे की चुनौती :
1 अगस्त को ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ रिलीज़ हो रही हैं, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर नई टक्कर मिलेगी। तब तक ‘सैयारा’ के पास कमाई बढ़ाने के लिए चार दिन का सुनहरा मौका है।
Editorial

Editorial

Next Story