बैंकिंग अलर्ट: अगस्त में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक
अगस्त 2025 का महीना बैंक ग्राहकों के लिए व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी सूची के अनुसार, इन अवकाशों में राष्ट्रीय त्यौहार, स्थानीय उत्सव और नियमित साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। जिन प्रमुख त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे, उनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी जैसी बड़ी छुट्टियां शामिल हैं।
हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को अवकाश :
भारत में सरकारी और निजी सभी बैंक हर रविवार को और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और धार्मिक कारणों से अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक में जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा की हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें।
अगस्त 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट :
3 अगस्त: रविवार की छुट्टी।
8 अगस्त: ओडिशा और सिक्किम में तेंडोंग लो रुम फात के अवसर पर अवकाश।
9 अगस्त: रक्षा बंधन और झूलन पूर्णिमा; अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, और शिमला में बैंक बंद। साथ ही, दूसरा शनिवार होने से पूरे देश में अवकाश।
10 अगस्त: रविवार का अवकाश।
13 अगस्त: इम्फाल (मणिपुर) में देशभक्ति दिवस के अवसर पर अवकाश।
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष (शहंशाही) और जन्माष्टमी; पूरे भारत में बैंक बंद।
16 अगस्त: जन्माष्टमी (श्रावण वध-8) और कृष्ण जयंती; कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद।
17 अगस्त: रविवार का अवकाश।
19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती; अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद।
23 अगस्त: चौथे शनिवार का अवकाश।
24 अगस्त: रविवार का अवकाश।
25 अगस्त: श्रीमंत शंकरदेव तिरुभाव तिथि; गुवाहाटी (असम) में बैंक बंद।
27 अगस्त: गणेश चतुर्थी और संवत्सरी; अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी और अन्य शहरों में बैंक बंद।
28 अगस्त: गणेश चतुर्थी और नुआखाई के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर और पणजी में अवकाश।
31 अगस्त: रविवार का अवकाश।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ग्राहकों के लिए चेतावनी :
इस बार छुट्टियों की संख्या अधिक होने के कारण बैंकिंग कार्य प्रभावित रह सकते हैं। यदि आपको नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, लोन प्रोसेसिंग या अन्य जरूरी काम करने हैं तो उन्हें पहले ही निपटा लें।
यह भी पढे :
Editorial

Editorial

Next Story