✕
तनुश्री और नाना की जोड़ी; फिल्मों से विवाद तक का सफर
By EditorialPublished on
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सालों पुराने विवाद को ताज़ा करते हुए उन पर दोबारा परेशान करने के आरोप लगाए हैं। तनुश्री ने पहले भी ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। जानिए नाना पाटेकर कौन हैं और उन्होंने तनुश्री दत्ता के साथ कितनी फिल्में की हैं।

x

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तनुश्री दत्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है और इसमें नाना पाटेकर की संलिप्तता है। हालांकि नाना पाटेकर ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तनुश्री और नाना के बीच विवाद कोई नया नहीं है, बल्कि 2018 में शुरू हुआ यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
नाना पाटेकर कौन हैं ?
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें अब तक 3 नेशनल अवॉर्ड, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 2 महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिल चुके हैं।
नाना ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उन्हें पहचान ‘आज की आवाज’, ‘अंकुश’, ‘मोहोरे’, ‘प्रतिघात’, ‘अंधा युद्ध’, ‘त्रिशाग्नि’ और ‘सागर संगम’ जैसी फिल्मों से मिली। फिल्म ‘अंधा युद्ध’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था, जबकि ‘सलाम बॉम्बे’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
नाना की हिट फिल्मों में ‘शक्ति’, ‘अपहरण’, ‘अब तक छप्पन’, ‘टैक्सी नंबर 9211’, ‘नटसम्राट’,‘राजनीति’,‘वेलकम’,‘वेलकम बैक’ और हाल ही में रिलीज़ हुई ‘हाउसफुल 5’ (2025) शामिल हैं।
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद :
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर ने साथ में केवल एक फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ (2009) में काम किया। तनुश्री ने 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान नाना पर आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। तनुश्री का कहना था कि इस घटना के बाद वह बेहद असहज महसूस कर रही थीं।
उनके आरोपों के बाद बॉलीवुड के कई कलाकार तनुश्री के समर्थन में आए। नाना पाटेकर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सब निराधार है। तनुश्री ने नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि 2019 में पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत में अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि जांच में नाना के खिलाफ कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं मिला।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
अदालत का फैसला और मौजूदा स्थिति :
मार्च 2025 में मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने तनुश्री द्वारा नाना पाटेकर के खिलाफ दायर की गई शिकायत को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। इसके बावजूद तनुश्री का आरोप है कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और नाना पाटेकर इस सब में शामिल हैं।
फिलहाल नाना पाटेकर ने इस ताज़ा आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तनुश्री का कहना है कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और जल्द ही इस मामले में नया खुलासा करेंगी। यह विवाद एक बार फिर बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मचा रहा है और आने वाले दिनों में इसकी कानूनी लड़ाई तेज़ हो सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
