नए रंग, LED लाइट्स, 6 एयरबैग; ट्राइबर ने ली नई पहचान
रेनॉल्ट ने आखिरकार अपनी पॉपुलर MPV Triber का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। लगभग छह साल बाद कंपनी ने इस कार को नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है, ताकि यह कॉम्पैक्ट MPV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर सके। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई ट्राइबर में पहले जैसा ही 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
एक्सटीरियर में नए अपडेट :
नई Renault Triber में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे पुराने मॉडल से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। इसमें नया बम्पर, री-डिजाइंड हुड, LED DRLs और नए स्लैट्स वाली फ्रंट ग्रिल के साथ नया Renault लोगो दिया गया है। इसके 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स कार के लुक को स्पोर्टी बनाते हैं। रियर प्रोफाइल में कनेक्टेड टेललाइट्स और नीचे की ओर दी गई नई Triber बैजिंग इसे और स्टाइलिश बनाती है।
इंटीरियर में बड़ा बदलाव :
केबिन में सबसे बड़ा अपग्रेड इसका नया 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो अब वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। नया डैशबोर्ड डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के ताजगी भरे कलर थीम इसे एक प्रीमियम एहसास देते हैं। इसके अलावा, कार में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs (वेलकम और गुडबाय सीक्वेंस के साथ) और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। फ्रंट पार्किंग सेंसर्स भी शामिल किए गए हैं, जो पहले केवल रियर में उपलब्ध थे। इन सभी अपडेट्स के चलते नई Triber न केवल स्टाइल में बल्कि सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी बेहतर हो गई है।
सीटिंग और स्पेस :
नई Triber पहले की तरह 5, 6 और 7-सीटर लेआउट में आती है। रियर AC वेंट्स और 5-सीटर वर्जन में 600 लीटर से ज्यादा बूट स्पेस इसे फैमिली कारों में एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाता है।
कीमत और वेरिएंट्स :
नई Renault Triber की कीमत ₹6.2 लाख से शुरू होकर ₹9.16 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस प्राइसिंग के साथ यह अभी भी भारत की सबसे किफायती कॉम्पैक्ट MPV बनी हुई है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या नहीं बदला ?
पुराने मॉडल की तुलना में नई Triber में डिजाइन, सेफ्टी और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं, लेकिन इंजन पहले जैसा ही है। अभी भी इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है, जैसा कि रेनॉल्ट की Kiger में भी नहीं है।
क्यों खास है नई Triber ?
Renault का दावा है कि नई Triber को फैमिली कार सेगमेंट में बेहतर स्टाइल, ज्यादा फीचर्स और बढ़ी हुई सुरक्षा के साथ लाया गया है। इसकी कीमत, स्पेस और अब अपग्रेडेड फीचर्स इसे एक मजबूत विकल्प बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट में एक मल्टी-परपज वाहन चाहते हैं। नई Renault Triber के लॉन्च के साथ कंपनी उम्मीद कर रही है कि यह कार उन ग्राहकों को फिर से आकर्षित करेगी जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और बेहतर सुरक्षा चाहते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story