✕
चिकन पर छिड़ा बवाल; इस्कॉन टेंपल में बादशाह आगबबूला
By EditorialPublished on
रैपर बादशाह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक वायरल वीडियो में वो इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में चिकन खाने वाले शख्स पर जमकर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। बादशाह का कहना है कि भक्ति स्थल पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

x

रैपर बादशाह सोशल मीडिया पर अपनी मस्तीभरी पोस्ट्स और फैंस से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वो एक गंभीर मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं। लंदन के इस्कॉन टेंपल के वेजिटेरियन रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वहां बैठकर खुलेआम चिकन खाता दिखाई दे रहा है। न सिर्फ वो खुद चिकन खा रहा है बल्कि स्टाफ और बाकी ग्राहकों को भी ऑफर करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर कई लोग भड़क गए और बादशाह भी अपना गुस्सा रोक नहीं पाए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सबसे पहले रेस्टोरेंट स्टाफ से बार-बार पूछता है कि क्या यह वीगन रेस्टोरेंट है और क्या यहां मीट नहीं मिलता? स्टाफ उसे साफ तौर पर बताता है कि यह शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है। इसके बावजूद वह अपने बैग से केएफसी का चिकन निकालता है और खाना शुरू कर देता है। जब स्टाफ और ग्राहक आपत्ति जताते हैं तो वह उन्हें भी चिकन ऑफर करने लगता है, मानो उन्हें उकसा रहा हो। इस हरकत से वहां मौजूद सभी लोग गुस्से में आ जाते हैं।
वीडियो सामने आने के बाद बादशाह ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा – “मुर्गा भी शर्मिंदा हो जाएगा। यार, मुर्गे की नहीं, उसे मुंह पर चप्पलों की भूख थी। सच्ची ताकत उस चीज का सम्मान करने में है जिसे तुम नहीं समझते।” उनके इस बयान को फैंस का सपोर्ट मिल रहा है और कई लोग उनके शब्दों की तारीफ कर रहे हैं।
इस्कॉन टेंपल दुनियाभर में अपने आध्यात्मिक और शाकाहारी सिद्धांतों के लिए जाना जाता है। ऐसे में वहां इस तरह का बर्ताव श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना जा रहा है। कई यूज़र्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह आस्था का अपमान है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
बादशाह, जो “मर्सी”, “अक्कड़ बक्कड़”, “गर्मी” और “सनक” जैसे हिट गानों के लिए मशहूर हैं, अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैंस से जुड़ते हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने द अनफिनिश्ड टूर के अमेरिकी शेड्यूल की घोषणा की थी, जिसके तहत वह सितंबर में वर्जीनिया, न्यू जर्सी, बे एरिया, सिएटल, डलास और शिकागो में परफॉर्म करेंगे। फैंस के साथ उनका यह जुड़ाव और इस तरह के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखना उन्हें और भी पॉपुलर बनाता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई फैंस ने कहा कि किसी भी धार्मिक या शाकाहारी स्थल पर वहां के नियमों और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। “फ्रीडम ऑफ चॉइस” का मतलब यह नहीं कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए। वहीं, कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि ऐसे कंटेंट बनाने वाले लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए दूसरों की आस्था से खिलवाड़ करते हैं।
फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बहस जारी है। इस्कॉन टेंपल की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश देने की जरूरत है। बादशाह की पोस्ट को देखते हुए यह साफ है कि उन्होंने न सिर्फ अपनी राय रखी बल्कि लोगों को यह भी याद दिलाया कि सच्ची ताकत किसी की भावनाओं का सम्मान करने में है।

Editorial
Next Story
Related News
X
