✕
4 दिन में रिकवरी का तूफान; 'हाउसफुल 5' की जबरदस्त कमाई
By EditorialPublished on
अक्षय कुमार की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज़ के महज चार दिनों में ही फिल्म ने अपने बजट का 68% रिकवर कर लिया है। सिर्फ यही नहीं, कमाई के मामले में 'हाउसफुल 5' ने कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने खुद को साबित कर दिया है। अक्षय कुमार की स्टार पावर और सीरीज़ की ब्रांड वैल्यू ने इसे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट की राह पर डाल दिया है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते 'हाउसफुल 5' का कलेक्शन अब नई ऊं

x

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी एंटरटेनर 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना जारी रखा है। 6 जून को रिलीज़ हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही ₹91.83 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई करके दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स को चौंका दिया था।
अब फिल्म ने सोमवार यानी रिलीज़ के चौथे दिन भी खुद को साबित कर दिया है। सैक्निल्क के अनुसार, सोमवार शाम 4:05 बजे तक फिल्म ने ₹5.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन ₹96.88 करोड़ तक पहुंच गया। दिन के अंत तक यह आंकड़ा और बढ़ने की पूरी संभावना है।
रिकॉर्ड्स की बारिश: 'हाउसफुल 5' बना रही है नए मील के पत्थर
महज तीन दिनों में फिल्म ने 2025 की 14 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया था। रविवार को फिल्म ने 'भूल चूक माफ' और 'जाट' जैसी फिल्मों को पछाड़ा, वहीं सोमवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय की ही फिल्म 'केसरी 2' (₹92.53 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया।
अब अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो शाम तक सलमान खान की 'सिकंदर' के लाइफटाइम कलेक्शन ₹110.1 करोड़ को भी पार कर सकती है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धाकड़ प्रदर्शन :
सिर्फ भारत में ही नहीं, 'हाउसफुल 5' ओवरसीज़ मार्केट में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में ही ₹142.40 करोड़ की कमाई कर ली थी। सोमवार के भारतीय कलेक्शन को जोड़ दें तो फिल्म ₹150 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है।
बजट का 67% रिकवर :
फिल्म का कुल बजट लगभग ₹225 करोड़ बताया जा रहा है और 'हाउसफुल 5' अब तक लगभग 67% बजट वसूल कर चुकी है। यानी फिल्म ने खुद को पहले हफ्ते में ही हिट कैटेगरी में खड़ा कर दिया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या है फिल्म की खासियत ?
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खासियत इसकी जबरदस्त स्टारकास्ट, मसालेदार कॉमेडी और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट है। हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्मों की तुलना में इसे तकनीकी और स्क्रिप्ट लेवल पर ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। फिल्म का मंडे टेस्ट पास हो जाना इस बात का संकेत है कि 'हाउसफुल 5' लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है। अब सबकी निगाहें मंगलवार के कलेक्शन और आने वाले हफ्ते की स्टेबिलिटी पर टिकी हैं।
अगर फिल्म की यही गति बनी रही, तो 'हाउसफुल 5' न सिर्फ 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होगी, बल्कि यह अक्षय कुमार के करियर की भी एक और ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
