राजा रघुवंशी मर्डर केस; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सोनम पर शक और गहराया


इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, राजा पर दो बार हमला किया गया पहला हमला पीठ पर और दूसरा सिर पर किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ये हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी।


सोनम रघुवंशी गाजीपुर से हिरासत में :


राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, जो इस पूरे हत्याकांड की मुख्य आरोपी बताई जा रही है, को 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि सोनम गोरखपुर हाईवे पर स्थित काशी ढाबा में छिपी हुई थी। जैसे ही मेघालय और मध्यप्रदेश पुलिस को इसकी जानकारी मिली, गाजीपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सोनम को हिरासत में ले लिया।


गाजीपुर के एसपी डॉ. इराज राजा ने बताया, "हमें आज सुबह सूचना मिली थी कि सोनम नाम की महिला काशी ढाबा पर है। हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे वहां से बरामद किया और जिला अस्पताल में जांच के बाद अपनी कस्टडी में लिया। मध्य प्रदेश और मेघालय पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।"






प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश ?


सूत्रों के अनुसार, इस हत्या की साजिश सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी। राज, सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था, और यहीं से दोनों का कथित अफेयर शुरू हुआ। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


राजा की मां और सोनम के पिता की प्रतिक्रिया :


राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “अगर सोनम ने सच में ये किया है तो उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। हम झूठा आरोप नहीं लगाना चाहते, लेकिन सच सामने आना चाहिए और इसके लिए सीबीआई जांच जरूरी है।” वहीं सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने उल्टा आरोप मेघालय पुलिस पर लगाया। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी बेकसूर है। अगर जांच निष्पक्ष होनी है तो सीबीआई जांच कराई जाए। मेरे बच्चे गलत नहीं हैं। सोनम ने अपने भाई को होटल के फोन से कॉल किया और बहुत रो रही थी।"



अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!


राजा की हत्या के पीछे छुपे कई राज़ :


इस मर्डर केस में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी वीडियो में सोनम स्कूटी पर बैठने से पहले किसी को फोन पर मैसेज करती दिख रही है, जिससे शक और गहरा गया है कि वह हत्या के ठीक पहले किसी से संपर्क में थी।


अब जब सोनम पुलिस की गिरफ्त में है, उम्मीद की जा रही है कि इस केस के सभी रहस्य जल्द ही उजागर होंगे। लेकिन एक बात तय है राजा रघुवंशी की मौत सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि प्रेम, धोखा और साजिश का खौफनाक संगम है, जो पूरे देश को झकझोर रहा है।





Editorial

Editorial

Next Story