✕
राजा रघुवंशी हत्याकांड में CCTV ने खोले राज; साजिश का सबूत सामने
By EditorialPublished on
राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ तब आया जब 17 दिन की तलाश के बाद आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम स्कूटी पर बैठने से ठीक पहले बेहद घबराहट में मोबाइल पर तेजी से कुछ टाइप करती दिख रही है। इस वायरल फुटेज ने मामले में सनसनी फैला दी है और सवाल खड़े कर दिए हैं — आख़िर हत्या से पहले सोनम किसे मैसेज भेज रही थी और क्या यह उसी साजिश का हिस्सा था? पुलिस अब इस वीडियो को भी केस के अहम सुराग के तौर पर ख

x
मेघालय के शिलॉन्ग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। हत्या के 17 दिन बाद आज (9 जून 2025) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जोड़ा इंदौर का रहने वाला था और शादी के महज 9 दिन बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय गया था। अब राजा के शव मिलने के एक सप्ताह बाद ही सोनम ने देर रात अपने परिजनों को फोन किया, जिससे मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं।
परिवार को कॉल मिलने के बाद शिलॉन्ग पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और यूपी पुलिस से संपर्क किया। गाजीपुर पुलिस ने तेज़ी से छापामारी कर सोनम को एक ढाबे से बरामद किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही कई महीनों से चल रही जांच को नई दिशा मिली है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर सोनम का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनम अपने पति राजा के साथ स्कूटी बुक करने के लिए जाती नजर आती है। जब राजा स्कूटी पर बैठकर सोनम को उसका हेलमेट पकड़ने के लिए बुलाते हैं, तो सोनम पीछे जाकर मोबाइल पर तेज़ी से कुछ टाइप करती दिखती हैं। इस वीडियो ने कई लोगों में यह शक पैदा कर दिया है कि सोनम हत्या से पहले किसी को गुप्त संदेश भेज रही थी। सोशल मीडिया पर इसे हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है और इसे इस केस का अहम सुराग माना जा रहा है।
राजा की हत्या की खबर करीब 17 दिन पहले शिलॉन्ग से आई थी, जिसके बाद से मध्य प्रदेश और मेघालय पुलिस मामले की जांच कर रही थीं। इतनी लंबी अवधि तक सोनम का पुलिस की पकड़ से बाहर रहना और अचानक गाजीपुर से उसके परिजनों से संपर्क करना जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ा सवाल है। सोनम के पिता ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की है, ताकि पूरे केस की निष्पक्ष जांच हो सके।
शिलॉन्ग से गाजीपुर की दूरी लगभग 1162 किलोमीटर है। इस मार्ग पर कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। निजी वाहन या लिफ्ट लेकर लगातार सफर करने पर भी कम से कम 25 घंटे लगते हैं। ऐसे में सोनम का इतनी दूर तक अकेले या किसी की मदद से पहुंचना और इतने लंबे समय तक पुलिस की निगरानी से बचना एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसने यात्रा के दौरान किन रास्तों का इस्तेमाल किया और किस किसके साथ संपर्क में रही।
पुलिस अब सोनम से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल थे और सोनम का हत्याकांड में क्या रोल था।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
इससे पहले की जांच में पता चला था कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने राजा की हत्या की साजिश रची थी। राज कुशवाहा सोनम की कंपनी में मैनेजर था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। शादी के बाद सोनम ने राज के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी।
अब सोनम की गिरफ्तारी से मामले के कई राज खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके साथ ही इस केस में कई राजनीतिक और सामाजिक पहलुओं पर भी बहस छिड़ गई है, जिसमें एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या की योजना बनाने की भयावह कहानी ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में सोनम से और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरा सच सामने आने की संभावना है। तब तक मामला पूरे देश के लिए एक गंभीर चेतावनी और मिसाल बना हुआ है।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
