Rape Charges Against Ejaz Khan: Marriage Promise as Bait!
5/5/2025 4:07:40 PM
Ajaz Khan Rape Case: हाउस अरेस्ट फेम एक्टर एजाज खान की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। हाल ही में उनके खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि एजाज खान ने उन्हें हाउस अरेस्ट शो में होस्ट का रोल देने के बहाने बुलाया और फिर शूटिंग के दौरान पहले उन्हें प्रपोज किया और बाद में धर्म बदलकर शादी का वादा किया। एक्ट्रेस का कहना है कि एजाज ने उनके घर जाकर उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने रविवार शाम को चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को नहीं मिल रहा एजाज खान का सुराग
एजाज खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस के संपर्क में नहीं हैं। पुलिस ने एजाज के घर जाकर तलाश की, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे। उनका फोन स्विच ऑफ है और वह पुलिस से बचते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस एजाज की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
हाउस अरेस्ट शो पर विवादों का साया :
एजाज खान का शो हाउस अरेस्ट पहले ही विवादों में आ चुका था। शो में लड़कियों के कपड़े उतरवाने और अश्लील सीन दिखाने के कारण शो को खूब आलोचना मिली। इस पर बैन लगाने की भी मांग उठी थी। अंततः शो को बंद कर दिया गया और एप से सभी एपिसोड हटा लिए गए।
राष्ट्रीय महिला आयोग की कारवाई :
इस विवाद के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू एप को असभ्य और अश्लील सामग्री दिखाने के लिए समन भेजा। उल्लू एप के CEO विभु अग्रवाल और एजाज खान को 9 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना होगा। एजाज खान की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं, क्योंकि पुलिस और महिला आयोग दोनों ही इस मामले में सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story