✕
India का सख्त कदम; Pakistan के आयात पर लगाया रोक
By EditorialPublished on
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे और हमले की धमकियों का दौर जारी है। भारत ने साफ संकेत दे दिया है कि अब हर मोर्चे पर जवाब दिया जाएगा — चाहे वो सीमा हो या बाजार।
_202505031434066778.jpg)
x
5/3/2025 2:34:36 PM
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और कड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक रणनीति को प्राथमिकता देते हुए पाकिस्तान से किसी भी प्रकार के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब से पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से भेजी जाने वाली कोई भी वस्तु चाहे वह प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष, खुले आयात की श्रेणी में आती हो या विशेष अनुमति से भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
PAK आतंकवाद को समर्थन, अब नहीं चलेगा व्यापारिक सहयोग :
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को शह देता रहेगा, भारत उससे किसी भी प्रकार का सहयोग – न व्यापारिक, न कूटनीतिक नहीं करेगा। यह प्रतिबंध सिर्फ एक आर्थिक कदम नहीं, बल्कि एक मजबूत रणनीतिक संदेश है। ड्राई फ्रूट, सीमेंट जैसे कई उत्पाद जो पाकिस्तान से सीधे आयात होते थे, अब पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। यहां तक कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिए मंगाई जाने वाली पाकिस्तानी वस्तुएं भी अब भारत में बैन रहेंगी।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर तगड़ा झटका:
इस प्रतिबंध से पाकिस्तान के उन उद्योगों पर सीधा असर पड़ेगा जो भारत पर निर्भर थे। पहले से आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर यह झटका और गहरा होने वाला है। विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव, रोज़गार में गिरावट, और अंतरराष्ट्रीय छवि में गिरावट ये सभी असर अब और तेज़ हो सकते हैं। पाकिस्तान पहले से ही FATF जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की निगरानी में है, और अब भारत के इस निर्णय से उसकी वैश्विक साख पर भी प्रश्नचिन्ह लग सकता है।
2019 के बाद अब तक भारत के कड़े कदम :
- वाघा-अटारी बॉर्डर ट्रेड बंद
- सिंधु जल संधि की समीक्षा
- पाकिस्तानी वीजा जारी करने पर रोक
- और अब पूर्ण आयात प्रतिबंध
- MFN दर्जा वापस लिया (2019, पुलवामा हमले के बाद)
भारत ने साफ कर दिया है कि “बात अगर सुरक्षा की होगी, तो व्यापार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।” यह निर्णय ना केवल एक आर्थिक कार्रवाई है, बल्कि एक रणनीतिक संदेश भी है कि आतंक को समर्थन देने वाले देशों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है।

Editorial
Next Story
Related News
X
