✕
जैसलमेर का सरकारी बाबू निकला पाकिस्तान का संदिग्ध जासूस..
By EditorialPublished on
राजस्थान के जैसलमेर में जासूसी के शक में बड़ा खुलासा हुआ है। सरकारी कर्मचारी शकूर खान को पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी साझा करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये है कि वह बिना किसी आधिकारिक अनुमति के पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुका था। अब जांच एजेंसियां उससे सख्ती से पूछताछ कर रही हैं और पूरे नेटवर्क की परतें खंगालने में जुटी हैं।

x

देशभर में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधियों के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद जांच एजेंसियों की नजर अब देश के भीतर छिपे उन चेहरों पर है, जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसी सिलसिले में राजस्थान के जैसलमेर से एक चौंकाने वाली गिरफ्तारी सामने आई है, जहां एक सरकारी कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
सरकारी क्लर्क शकूर खान के खिलाफ गंभीर आरोप :
गिरफ्तार किया गया आरोपी शकूर खान जैसलमेर जिले का ही निवासी है और वर्तमान में जिले के रोजगार कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि शकूर खान पाकिस्तान के लिए संवेदनशील और खुफिया जानकारी साझा कर रहा था। इसके बाद बुधवार शाम को सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
बिना अनुमति पाकिस्तान की यात्रा ने बढ़ाई संदेह की सुई :
जांच में जो सबसे बड़ा खुलासा हुआ वह यह कि सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद शकूर खान बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। नियमों के अनुसार, किसी भी सरकारी कर्मचारी को पाकिस्तान या किसी भी संवेदनशील देश की यात्रा के लिए विभागीय अनुमति लेनी अनिवार्य होती है, लेकिन शकूर खान ने यह नियम पूरी तरह से तोड़ा।
खुफिया एजेंसियों को उसकी गतिविधियों को लेकर पहले से ही संदेह था। जब जांच गहराई में की गई तो पाकिस्तान यात्रा और कुछ संदिग्ध संपर्कों का पता चला, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। अब जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम उसे जैसलमेर से जयपुर ले जाकर पूछताछ कर रही है।
मिसाइल अटैक से भी जुड़ सकता है लिंक ?
इस मामले को और भी सनसनीखेज़ बनाता है हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की तरफ से जैसलमेर क्षेत्र में किए गए मिसाइल हमले का संदर्भ। जानकारी के मुताबिक, उस हमले में मिसाइल के कुछ टुकड़े शकूर खान के घर में गिरे थे, जबकि बड़ा हिस्सा उसके घर के पास के खेत में गिरा था। भारतीय एयर डिफेंस ने मिसाइल को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया था, लेकिन अब जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरी घटना संयोग मात्र नहीं हो सकती।
पाक कनेक्शन की गहराई से जांच :
शकूर खान को हिरासत में लेकर फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि वह पाकिस्तान के किन एजेंट्स के संपर्क में था, क्या उसने कोई संवेदनशील जानकारी साझा की थी, और उसके संपर्कों का दायरा कितना बड़ा है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या शकूर खान अकेला काम कर रहा था या किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
देशभर में चल रही है क्लीन-अप मुहिम :
शकूर खान की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत सरकार और उसकी जांच एजेंसियां अब आतंरिक सुरक्षा को लेकर और अधिक सख्त रवैया अपना चुकी हैं। पहलगाम हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में अभियान तेज कर दिया है और अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।
जांच के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा :
शकूर खान की गिरफ्तारी ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमारे ही भीतर कैसे देशविरोधी तत्व पनप सकते हैं। जांच एजेंसियां इस केस को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और जल्द ही इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई यह संदेश देती है कि राष्ट्रहित के खिलाफ किसी भी गतिविधि को अब बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
