✕
एयर चीफ की गरज़; दुश्मन ने गलती की तो अंजाम भुगतेगा!
By EditorialPublished on
तकनीक से बदलेगा युद्ध का चेहरा, पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी : ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे भारत की जीत करार देते हुए कहा, यह हर भारतीय की जीत है और मैं देशवासियों का शुक्रिया अदा करता हूं। उनकी इस टिप्पणी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि निर्णायक एक्शन में भरोसा रखता है।

x
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वार्षिक बिजनेस समिट 2025 में हिस्सा लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस ऑपरेशन को “भारत की जीत” करार देते हुए कहा कि इसमें हर भारतीय का योगदान है और वह देशवासियों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। एयर चीफ ने साफ शब्दों में कहा कि भारत अब किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है – और वो भी तकनीक की नई ताकत के साथ।
समिट के दौरान अपने संबोधन में एयर चीफ ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेताया। उन्होंने कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए। एक बार जब मैं खुद से कोई कमिटमेंट कर लेता हूं तो फिर मैं खुद की भी नहीं सुनता।” उनका यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तान को यह संदेश देता है कि भारत अब सिर्फ रणनीतिक प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करेगा।
एयर चीफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रणनीति और तकनीकी पहलुओं की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने जिस प्रोफेशनलिज्म और तकनीक का इस्तेमाल किया, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य के युद्ध अब पारंपरिक नहीं, बल्कि तकनीकी और स्मार्ट लड़ाइयों में बदल रहे हैं।
उन्होंने कहा, “चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ने मुझसे कहा कि युद्ध का तरीका अब तेजी से बदल रहा है। हम हर दिन नई तकनीक की खोज कर रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर ने हमें यह संकेत दे दिया है कि आगे की दिशा क्या होनी चाहिए। हालांकि अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन हम उस रास्ते पर हैं।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
एयर चीफ मार्शल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद और सीमापार गतिविधियों के खिलाफ सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस एक्शन से जवाब देगा।
अमर प्रीत सिंह के इस बयान ने पूरे देश में आत्मविश्वास की लहर दौड़ा दी है और यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आने वाला वक्त तकनीक, प्रतिबद्धता और प्रोफेशनल प्लानिंग का होगा – और भारत इन सभी मोर्चों पर पूरी तरह तैयार है।

Editorial
Next Story
Related News
X
