✕
क्वालीफायर-1: बेंगलुरु या पंजाब; किसका पलड़ा भारी?
By EditorialPublished on
आईपीएल 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है। आज पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा, और दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताक़त झोंकने को तैयार हैं। एक तरफ विराट कोहली की अगुवाई में शानदार फॉर्म में दिख रही RCB है, तो दूसरी ओर पंजाब की टीम भी आक्रामक बल्लेबाज़ी और मजबूत गेंदबाज़ी के दम पर आत्मविश्वास से लबरेज है। फैंस की निगाहें अब इस पर टिकी हैं कि क्या बेंगलुरु पहली बार ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाएगी या पंजाब रच डालेगा नया इतिहास? मुकाबले से पहले आइ

x
आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ फाइनल में पहुंचने के लिए नहीं, बल्कि दो ऐसी टीमों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है, जिन्होंने अभी तक IPL की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। RCB जहां 2016 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रही है, वहीं पंजाब 2014 के बाद दूसरी बार यह मौका पाना चाहेगी।
कौन किस पर भारी ?
अब तक आईपीएल इतिहास में RCB और पंजाब का 35 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें पंजाब ने 18 बार और बेंगलुरु ने 17 बार जीत दर्ज की है। इस सीजन में दोनों टीमें एक-दूसरे को हरा चुकी हैं। अगर पिछले 5 मुकाबलों की बात करें, तो बेंगलुरु ने 4 में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब सिर्फ एक बार ही जीत पाई है। इससे बेंगलुरु को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती दिख रही है।
मुल्लांपुर के मैदान पर भी RCB का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां एक मुकाबला हुआ है, जिसमें जीत बेंगलुरु के हिस्से में आई थी। ऐसे में यह मैदान भी RCB के पक्ष में जाता दिखाई देता है।
प्लेऑफ में अनुभव का फर्क :
RCB ने अब तक प्लेऑफ में 15 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 5 में जीत और 10 में हार मिली है। वहीं पंजाब ने केवल 4 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं और तीन में हार का सामना किया है। इस अनुभव के आधार पर RCB को थोड़ी बढ़त दी जा सकती है।
इन-फॉर्म खिलाड़ी हैं RCB की ताकत :
RCB इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आई है, खासकर उसके प्रमुख खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली ने 13 मैचों में 8 अर्धशतक की मदद से 602 रन बनाए हैं। जोश हेजलवुड की वापसी से गेंदबाजी में मजबूती आई है। उन्होंने अब तक 18 विकेट झटके हैं। वहीं क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार क्रमशः 15 और 14 विकेट लेकर टीम के 'साइलेंट हीरो' बनकर उभरे हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निडर पंजाब और श्रेयस अय्यर की कप्तानी :
दूसरी ओर, पंजाब ने इस बार निडर क्रिकेट खेला है। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने टीम को एकजुट रखा है। अय्यर पहले भी दिल्ली को फाइनल में ले जा चुके हैं और KKR को 2024 में चैंपियन बना चुके हैं। इस सीजन में पंजाब को 14 में से सिर्फ 4 मैचों में हार मिली है, जो उनके संतुलित प्रदर्शन का संकेत है। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने मात्र 33 गेंदों पर 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। यह टीम की बल्लेबाजी गहराई का संकेत है।
कौन जीतेगा मुकाबला ?
आंकड़ों के आधार पर RCB को थोड़ी बढ़त मिलती जरूर दिख रही है, लेकिन पंजाब की आक्रामकता और संतुलन मुकाबले को कांटे का बना देता है। आज का मुकाबला तय करेगा कि कौन सी टीम अपने पहले खिताब की ओर एक कदम और बढ़ाएगी फैंस के लिए बस इतना ही आज का मैच मिस मत कीजिए, क्योंकि इतिहास बनना तय है!

Editorial
Next Story
Related News
X
