पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) प्रोजेक्ट की नींव रखी और इसी दौरान पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी। पीएम ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को तीन बार घुसकर चोट पहुंचाई है और ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी और पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पीएम मोदी ने कहा, "भारत में आतंकवादी हमले हुए तो दुश्मन को उसकी भारी कीमत चुकानी होगी। पाकिस्तान समझ ले कि हमने तीन बार उसके घर में घुसकर हमला किया है। हम शक्ति को पूजते हैं। हमने आतंक के ठिकानों को तबाह किया, जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना भी नहीं की थी। पाकिस्तान के पास आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं है। पाकिस्तान ने सिर्फ आतंक को पाला है।"
बंगाल विकास की नींव :
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 'विकसित राष्ट्र' बनने की दिशा में बढ़ रहा है और पश्चिम बंगाल का इसमें अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और निवेश को नई गति दे रही है। "बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है," उन्होंने कहा।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार और कूच बिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट करीब 2.5 लाख घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पहुंचाएगा। इससे परिवारों को सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी और उन्हें सुरक्षित गैस सप्लाई मिलेगी।
1010 करोड़ की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट :
इस परियोजना की कुल लागत 1010 करोड़ रुपए से अधिक है। इसमें लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जो 2.5 लाख से ज्यादा घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों तक पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाएंगे। यह परियोजना सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (MWP) लक्ष्यों के अनुरूप है।
अलीपुरद्वार की भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्ता :
प्रधानमंत्री ने अलीपुरद्वार की विशेषताएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा, "यह भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं, संस्कृतियों से जुड़ी है। एक ओर भूटान की सीमा है, दूसरी ओर असम की। एक तरफ जलपाईगुड़ी की सुंदरता है, तो दूसरी ओर कूचबिहार का गौरव। आज इसी समृद्ध भू-भाग में मैं आप सबसे मिलने का सौभाग्य पा रहा हूं।"
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
पाकिस्तान को दो टूक संदेश :
पीएम मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद और सीमापार हमलों पर भी चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है, जो अभी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान को यह समझना होगा कि भारत किसी भी हमले का जवाब बेहद सख्ती से देगा।
भारत की प्रगति और विकास का रास्ता :
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की भागीदारी आवश्यक है। केंद्र सरकार राज्य में निरंतर विकास के लिए काम कर रही है। नई तकनीकों, उद्योगों और निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि हर क्षेत्र में प्रगति हो। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना इसी दिशा में एक अहम कदम है, जो न केवल लोगों के जीवन को आसान बनाएगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलीपुरद्वार दौरा न केवल आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख का भी संदेश है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और उसके बाद की तैयारी ने पाकिस्तान को साफ-साफ चेतावनी दी है कि भारत अपने देश की सुरक्षा और विकास के लिए हर चुनौती का डटकर सामना करेगा। बंगाल के विकास से जुड़े ये कदम देश के भविष्य की मजबूत नींव बनेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story