राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज़ के महज 7 दिनों में वो कारनामा कर दिखाया है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। कम बजट और साधारण प्रचार के बावजूद फिल्म ने न केवल अपना बजट वसूल लिया है, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।
दो-दो बड़ी फिल्मों को दी पटखनी :
‘भूल चूक माफ’ को रिलीज़ के साथ ही टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से टक्कर मिली, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म हर दिन इन दोनों फिल्मों से ज्यादा कमाई करती रही। दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स, सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ और माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म को दिन-ब-दिन ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
सातवें दिन तक कमाई का आंकड़ा :
ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ ने 6 दिनों में 42.01 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी। वहीं, सातवें दिन यानी गुरुवार को शाम 6:15 बजे तक फिल्म ने 1.84 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, यह आंकड़ा सैक्निल्क की शुरुआती रिपोर्ट पर आधारित है और फाइनल कलेक्शन इससे थोड़ा ऊपर या नीचे हो सकता है।
भूल चूक माफ ने बनाए ये 10 रिकॉर्ड ;
इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही ‘भूल चूक माफ’ ने साल 2025 में रिलीज़ हुई कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। फिल्म ने 10 अन्य बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं:
  • द डिप्लोमैट
  • क्रेजी
  • बैडऐस रविकुमार
  • देवा
  • आज़ाद
  • लवयापा
  • इमरजेंसी
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
  • फतेह
  • मेरे हस्बैंड की बीवी
इसके अलावा, ‘भूल चूक माफ’ को छावा, स्काई फोर्स, केसरी 2, जाट और सिकंदर जैसी बड़ी फिल्मों के बाद साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह मिल चुकी है।
साथ रिलीज़ हुई फिल्मों को नहीं मिली पहचान :
इसी हफ्ते रिलीज़ हुई अन्य फिल्मों ‘केसरी वीर’ और ‘कपकपी’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आईं। ये फिल्में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाईं, जिससे साफ है कि दर्शकों का झुकाव पूरी तरह ‘भूल चूक माफ’ की तरफ रहा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
राजकुमार-वामिका की जोड़ी ने लूटा दिल :
राजकुमार राव की सशक्त अदायगी और वामिका गब्बी की फ्रेश स्क्रीन प्रेज़ेंस दर्शकों को बेहद पसंद आई है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट, निर्देशन और म्यूजिक की तारीफ की है।
कम बजट में बनी और साधारण प्रचार वाली ‘भूल चूक माफ’ ने साबित कर दिया है कि कंटेंट ही किंग होता है। 7 दिन में बजट निकाल लेना और कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ देना इस बात का संकेत है कि दर्शक अब सिर्फ स्टार पॉवर नहीं, मजबूत कहानी और बढ़िया परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि ‘भूल चूक माफ’ अपने दूसरे हफ्ते में भी यह रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं। लेकिन एक बात तय है , राजकुमार राव और वामिका गब्बी के खाते में एक और बड़ी हिट जुड़ने वाली है।
Editorial

Editorial

Next Story