✕
विकासके ट्रैक पर मेट्रो रूट 9; CM -DCM ने लिया प्रोजेक्ट का जायजा
By EditorialPublished on
मुंबई महानगर क्षेत्र के यातायात को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आज मेट्रो मार्ग-9, चरण-1 (काशीगांव से दहीसर पूर्व

x
मुंबई महानगर क्षेत्र के यातायात को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आज मेट्रो मार्ग-9, चरण-1 (काशीगांव से दहीसर पूर्व तक) के तकनीकी परीक्षण का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा विकसित किए जा रहे इस मेट्रो रूट के परीक्षण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मेट्रो मार्ग-9 का तकनीकी परीक्षण शुरू होना विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। जल्द ही इसके सफल परीक्षण के बाद यह सुविधा आम नागरिकों के लिए खोली जाएगी।"
मेट्रो रूट 9: सीमलेस कनेक्टिविटी का वादा :
मेट्रो मार्ग-9 की यह पहली चरण की रेखा काशीगांव से दहीसर पूर्व तक फैली हुई है। यह रूट न सिर्फ मुंबई के उपनगरीय इलाकों को जोड़ता है, बल्कि ठाणे तक की दैनिक यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए सीमलेस कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यह परियोजना महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में अत्यंत आवश्यक कदम है। मेट्रो रूट-9 के संचालन से न सिर्फ ट्रैफिक जाम और यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, तेज़ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा भी मिलेगी। यह परियोजना मुंबई मेट्रो के मास्टर प्लान का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।
क्या बोले मुख्यमंत्री फडणवीस , आईये जानते है विस्तार से :
उन्होंने आज दहिसर से लेके काशिगाव जानेवाली मेट्रो का उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कियी है। उन्होंने कहा की , " आज बहोत ख़ुशी का यह पल है। काशिगाव से लेके दहिसर तक जो मेट्रो बनाई गयी है उसका हमने आज यहाँ पर टेक्निकल टेस्टिंग किया है। कुछ दिनोंके बाद जो हमारे यात्री है उनके लिए यह मार्गिका जल्द ही खुली होने वाली है। उसका विधिवत उद्घाटन हम करेंगे जैसे हम सभी जानते है मीरा-भाईंदर में सुभाषचंद्र मैदान से लेके अंधेरी तक पूरी तरह कनेक्टिविटी हमने तैयार किए है। अंधेरीसे आगेवाली कनेक्टिवटी पहलेसे हमने बनाये राखी है। सुभाषचंद्र मैदान से डोंगरी तक, जैसे डोंगरी में डेपो बनेगा वैसे वहां से विरार तक एक नयी कनेक्टिविटी हम तयार करेंगे।
आगे बोले, "इस पूरी कनेक्टिविटी को ठाणे के साथ जोड़कर एक ऐसा मार्ग तयार होगा जिस कारण मुंबई और MMR रेजन के जो यात्री है उनको मेट्रो की उत्तम कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें और एक महत्वपूर्ण बात यह है की MMR रीजन में फैली बार डबल देकर ब्रिज का इस्तेमाल किया है। इसकी रचना में रोड उसके ऊपर एक रोड और उस रोड के उपर से यह ब्रिज जायेगा। तो मुंबई में जो जगह की कमी का प्रश्न है वो भी हल हो जायेगा। इस के कारण ट्रेफिक की समस्या हमें परेशां नहीं करेगी। इस मेट्रो के माध्यम से कही परकारकी विशेषता हमें देखने को मिलेगी, साथ ही यह दिखने भी अच्छी लगेगी। हमने तय किया है की इस साल ५०, ६० और उसके अगले साल ६५ किलोमीटर का फैसला आगे जायेगा और हमारी कनेक्टिविटी बढ़ती रहेगी।
"इसके चलते २०२८ तक बड़े पैमानेपर लोगोंको यह मेट्रो का इस्तेमाल करना शुरू हो यह हमरी प्राथमिकता रहेगी। हम सब जानते है की मुंबई का ८०% ट्रेफिक यह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवेपर रहता है। तो इसको हम एक तरफ से कोस्टल रोड से कवर क्र रहे है तो दूसरी तरफ मेट्रो से हम उसे काम करने की कोशिश कर रहे है। तो इसके कारण मुंबई कर के जीवन में सरलता आएगी इस तरह काहमारा प्रयास जारी है। MMRDA का भी अभिनन्दन करना चाहता हु कुकी उन्हों ने इसे अच्छीतरह से पूर्ण किया है। " ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
