✕
डिजिटल इंडिया को बूस्ट: जेवर में लगेगा सेमीकंडक्टर प्लांट
By EditorialPublished on
मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है। यह इकाई एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम के तहत स्थापित की जाएगी और इसमें 3706 करोड़ रुपये का निवेश क

x

5/14/2025 4:28:29 PM
मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है। यह इकाई एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम के तहत स्थापित की जाएगी और इसमें 3706 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी।
2027 से होगा उत्पादन, 3.6 करोड़ चिप्स हर महीने :
मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस यूनिट में हर महीने 3.6 करोड़ डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का उत्पादन होगा और यह साल 2027 से शुरू हो जाएगा। साथ ही हर महीने 20,000 सेमीकंडक्टर वेफर्स का भी निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से करीब 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति :
अब तक भारत में 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें से एक यूनिट में इसी साल उत्पादन शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पूरी पहल सेमीकंडक्टर मिशन के तहत की जा रही है, जो भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
टेक्नोलॉजी भारत की ताकत :
अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सेमीकंडक्टर यूनिट्स भारत की तकनीकी ताकत का प्रतीक हैं। जैसे ऑपरेशन सिंदूर में साइंस एंड टेक्नोलॉजी की भूमिका अहम रही, वैसे ही ये यूनिट्स भविष्य की नींव रख रही हैं। भारत में मोबाइल, लैपटॉप, मेडिकल उपकरण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा से जुड़े क्षेत्रों में तेजी से उत्पादन बढ़ रहा है। इस यूनिट से आत्मनिर्भर भारत के सपने को मजबूती मिलेगी।”
डिज़ाइन टेक्नोलॉजी में भारत की प्रगति :
उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में सेमीकंडक्टर डिज़ाइन को लेकर भी बड़ी पहल की जा रही है। 270 शैक्षणिक संस्थानों और 70 से अधिक स्टार्टअप्स में छात्र और युवा उद्यमी लेटेस्ट वर्ल्ड क्लास डिज़ाइन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। यह यूनिट न केवल भारत की तकनीकी शक्ति को बढ़ावा देगी, बल्कि यूपी के औद्योगिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। जेवर अब सिर्फ एयरपोर्ट के लिए नहीं, बल्कि भारत की टेक्नोलॉजी क्रांति के एक अहम केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
