✕
बायकॉट 'सितारे ज़मीन पर'; आमिर खान की चुप्पी पर उठे सवाल
By EditorialPublished on 14 May 2025 5:30 AM IST
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और दर्शकों के बीच इसे भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी के रूप में सराहा भी जा रह

x
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और दर्शकों के बीच इसे भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी के रूप में सराहा भी जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर, ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही #BoycottSitaareZameenPar सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
क्यों हो रहा है बायकॉट ?
इस बायकॉट की वजह है आमिर खान की चुप्पी खासकर उस समय जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए थे और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने खुलकर भारतीय सेना का समर्थन किया था। आमिर खान ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया, जो कई लोगों को देशविरोधी रवैया लगा। इसी कारण से अब लोग उनकी फिल्म का विरोध कर रहे हैं।
ट्रोलिंग और कड़ी प्रतिक्रिया :
सोशल मीडिया पर आमिर खान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा:
“इतना क्या पाकिस्तान से प्रेम है जो एक ट्वीट तक नहीं किया देश की सेना को सपोर्ट करने के लिए?”
दूसरे ने लिखा:
“जो हमारे जवानों के लिए एक शब्द नहीं बोल सकता, उसकी फिल्म भी हम नहीं देखेंगे।”
कुछ पोस्ट्स में तो आमिर को गद्दार तक कहकर उनकी फिल्मों का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की जा रही है।
फिल्म की कहानी और रिलीज़ डेट :
‘सितारे ज़मीन पर’ एक भावनात्मक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें आमिर खान एक ऐसे कोच की भूमिका निभा रहे हैं जो मानसिक रूप से विशेष बच्चों की बास्केटबॉल टीम को ट्रेन करता है। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूज़ा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
