✕
दावत के बाद आतंक; Pahalgam Attack में आया नया मोड़
By EditorialPublished on
22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही है। घटना के बाद से कई चश्मदीद सामने आ चुके हैं, जिन्होंने उस डरावने मंजर को अपनी आंखों से देखा। अब एक और चश्मदीद ने सामने आकर हमले से ठीक पहले की संदिग्ध हरकतों का खुलासा किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। यह बयान न सिर्फ हमले की साजिश को गहराई से उजागर करता है, बल्कि बताता है कि कैसे आतंकियों ने मासूम सैलानियों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।
_202505011718221560.jpg)
x
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अब एक और रहस्यमयी मोड़ सामने आया है। घटना को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन घटना से ठीक पहले का एक सनसनीखेज खुलासा अब सामने आया है। पश्चिम बंगाल से कश्मीर घूमने आई एक महिला पर्यटक ने दावा किया है की हमले से ठीक पहले कुछ अजनबी युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और मैगी-मोमोज खिलाने का लालच दिया।
महिला पर्यटक पूर्वाषा ने बताया की उनका ग्रुप 21 अप्रैल को कश्मीर पहुंचा और 22 अप्रैल को बैसरन घूमने गया था। “हम लोग वहां रील्स बना रहे थे, तभी एक दोस्त गिर गई और उसके कपड़े खराब हो गए। हम निकलने लगे तो 4-5 युवक आकर बोले — ‘कहां जा रहे हो? अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। बैठो, मैगी-चाय-मोमोज खा लो।’
टूरिस्ट को रोके रखने की थी साजिश ?
महिला ने दावा किया की उन अजनबियों ने बार-बार रोकने की कोशिश की, रास्ता नहीं छोड़ रहे थे, यहां तक की कहा, “मोमोज बना देते हैं, खाकर जाना।” पूर्वाषा ने बताया की उनकी दीदी ने जब उन लोगों को डांटा, तब जाकर वो लोग वहां से निकले।
निकलते ही मची भगदड़, फिर फायरिंग :
महिला ने कहा, “हम जैसे ही वहां से निकले, हमें फायरिंग की आवाज सुनाई दी। पहले लगा राइडिंग की आवाज होगी, लेकिन थोड़ी देर में अफरा-तफरी मच गई की ऊपर आतंकी हमला हुआ है। फिर हम लोग दौड़कर टैक्सी स्टैंड पहुंचे। रास्ते में देखा की सीआरपीएफ और एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ रही थीं।” इस बयान ने इस सवाल को जन्म दे दिया है — क्या पर्यटकों को हमले से पहले मोहरा बनाने की कोशिश थी? अगर ऐसा है, तो आतंकी रणनीति में नया ट्रेंड सामने आया है, जहां स्थानीय वेश में संदिग्ध लोग पहले से टारगेट को रोककर हमले को अंजाम देने की तैयारी में रहते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बयान को गंभीरता से ले रही हैं और इलाके की छानबीन दोबारा शुरू कर दी गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
