✕
Paresh Rawal ने Nana Patekar को बताया 'वो बाप है'
By EditorialPublished on
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने अपने करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया, जिसमें नाना ने प्रोड्यूसर को मटन खिलाकर उसी से बर्तन धुलवाए थे। परेश रावल ने इस मजाकिया अंदाज में कहा, “नाना बाप है…”, जिससे यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
_202505011650090643.jpg)
x
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिलचस्प और हैरान कर देने वाले किस्से साझा किए। लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने न केवल अपनी सोच और अनुभव को साझा किया, बल्कि नाना पाटेकर से जुड़ी एक ऐसी कहानी सुनाई जिसने सबको चौंका दिया।
आर्टिस्ट की 'कॉम' थोड़ी टेढ़ी होती है: परेश रावल :
परेश रावल ने बातचीत के दौरान कहा, “आर्टिस्ट की कॉम थोड़ी टेढ़ी होती है। अगर आप प्यार से बात करो तो 1 रुपये में भी काम कर देगा, लेकिन अगर एटिट्यूड दिखाओ तो 10 करोड़ में भी नहीं करेगा।” उन्होंने आगे बताया कि कैसे कुछ कलाकार अपनी शर्तों पर काम करते हैं और सम्मान के बदले पैसा मायने नहीं रखता। इसी दौरान परेश रावल ने बताया कि नाना पाटेकर पहले ऐसे कैरेक्टर आर्टिस्ट थे जिन्होंने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी, जो उस समय एक बड़ा मुद्दा बन गया था। “तब हीरो लोग नहीं मांगते थे, नाना पाटेकर ने मांगा लिया था,” परेश रावल ने कहा।
प्रोड्यूसर को बुलाया, मटन खिलाया और फिर…
इंटरव्यू में परेश रावल ने खुलासा किया कि नाना पाटेकर ने एक बार एक प्रोड्यूसर को अपने घर बुलाया और उसे मटन खिलाया। मटन खाने के बाद नाना ने उसी प्रोड्यूसर से बर्तन भी धुलवा दिए! “तू मटन वटन खाता है? खाया ना? अब चल बर्तन साफ कर,” नाना ने कहा। परेश रावल ने हँसते हुए कहा, “ये नाना पाटेकर है यार… वो बाप है। वो अलग ही मिट्टी का बना है।”
इस किस्से ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस नाना पाटेकर की इस अनोखी शख्सियत और परेश रावल के खुलासे को खूब पसंद कर रहे हैं। यह न केवल फिल्म इंडस्ट्री की अनदेखी हकीकत को सामने लाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कलाकारों के लिए आत्मसम्मान कितना ज़रूरी होता है।
Next Story
Related News
X

