✕
Adani Ports Q4 Net : मुनाफा 48% उछला; मिलेगा ₹7 डिविडेंड
By EditorialPublished on
अडानी पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 48% बढ़कर 3023 करोड़ रुपये पहुंच गया है। तगड़ी कमाई के बाद अडानी पोर्ट्स ने अपने शेयरधारकों को खुशखबरी दी है—कंपनी ने प्रति शेयर ₹7 डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
_202505011841167360.jpg)
x
_202505011841167360.jpg)
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के जबरदस्त नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 48% उछलकर ₹3,023.10 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹2,014.77 करोड़ था। कंपनी ने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय उच्च आय और मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ को दिया है।
तगड़ा रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट :
- मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 22% बढ़कर ₹8,769.63 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले वर्ष ₹7,199.94 करोड़ थी।
- इस दौरान कंपनी का रिवेन्यू 23% की वृद्धि के साथ ₹8,488 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹6,897 करोड़ था।
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) भी 23.8% बढ़कर ₹5,006 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा ₹4,044 करोड़ था।
- EBITDA मार्जिन मामूली सुधार के साथ 59% तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 58.6% था।
खर्च और शेयरधारकों के लिए तोहफा :
अडानी पोर्ट्स का कुल खर्च ₹5,382.13 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ₹4,450.52 करोड़ था। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया कि वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर ₹7 का डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है, जो ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयरों पर लागू होगा।
क्या कहता है Shear Market ?
अडानी पोर्ट्स के ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि कंपनी ने अपने ऑपरेशनल और फाइनेंशियल दोनों ही मोर्चों पर स्थिरता और मजबूती दिखाई है। लॉजिस्टिक्स और पोर्ट संचालन में ग्रोथ के चलते आने वाले क्वार्टर में भी इसी तरह के पॉजिटिव ट्रेंड की उम्मीद की जा रही है।
अडानी पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 48% बढ़कर 3023 करोड़ रुपये पहुंच गया है। तगड़ी कमाई के बाद अडानी पोर्ट्स ने अपने शेयरधारकों को खुशखबरी दी है—कंपनी ने प्रति शेयर ₹7 डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
