✕
Sanjay Raut का PM Modi को चैलेंज ; 'अब असली एक्शन दिखाओ'
By EditorialPublished on
“पहलगाम आतंकी हमले पर सियासत गरम — शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान। कहा, पाकिस्तान से बदला तो सेना ले लेगी, लेकिन असली कार्रवाई तब होगी जब प्रधानमंत्री गृह मंत्रालय पर सख्त कदम उठाएं। संजय राउत ने पूछा — कब होगी गृहमंत्री पर कारवाई?”

x
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि सेना की बहादुरी के कारण ही कश्मीर भारत का हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक नेतृत्व की नाकामी देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।
राउत का तीखा बयान :
संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "आर्मी को फ्री हैंड देना कोई बड़ी बात नहीं है। सेना है इसलिए कश्मीर भारत में है। लेकिन जब तक प्रधानमंत्री अपने गृहमंत्री पर कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक बदले की शुरुआत नहीं होगी।" उन्होंने सरकार की आतंकवाद विरोधी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल राफेल खरीदने से देश सुरक्षित नहीं हो जाता, नीतियों और जवाबदेही की भी जरूरत होती है। "बदला तो सेना ले लेगी, आप घर से शुरुआत कीजिए" राउत ने साफ तौर पर कहा कि उनका मकसद राजनीति करना नहीं है, लेकिन सुरक्षा में लापरवाही और खुफिया नाकामी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा: "बदला तो सेना ले लेगी, मगर प्रधानमंत्री को पहले अपने घर (कैबिनेट) से शुरुआत करनी चाहिए। अगर गृहमंत्री जिम्मेदार हैं, तो उनके खिलाफ कारवाई जरूरी है।"
विपक्ष को मिला नया हथियार :
संजय राउत के इस बयान को विपक्ष की ओर से सरकार पर दबाव बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। संसद के आगामी सत्र में यह मुद्दा गृह मंत्रालय की जवाबदेही और आतंकी हमलों की रोकथाम को लेकर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। अब तक केंद्र सरकार या गृह मंत्रालय की ओर से इस बयान पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
