✕
Pakistan की नापाक साजिश: आतंकियों को मिला पाक में प्रशिक्षण
By EditorialPublished on
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। खूबसूरत वादियों में खून की होली खेली गई, जिसमें 26 बेगुनाह पर्यटक मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस बर्बर हमले के खिलाफ देशभर में गुस्से की लहर है। सड़कों से सोशल मीडिया तक हर ओर पाकिस्तान के खिलाफ नाराज़गी और बदले की मांग उठ रही है। अब जबकि भारतीय सेना को खुली छूट मिल चुकी है, आइए जानते हैं बीते 8 दिनों में इस घटना से जुड़ी हर बड़ी हलचल।

x
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। खूबसूरत वादियों में आतंकियों ने गोलियां बरसाकर 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली और दर्जनों को घायल कर दिया। इस हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी है।
हमले के बाद उबला देश, सेना को खुली छूट :
हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा से लौटे और घटना की कड़ी निंदा की। पीएम ने स्पष्ट कहा कि सेना को समय, स्थान और तरीका चुनने की पूरी छूट दी गई है। सरकार की सुरक्षा समिति (CCS) और केंद्रीय मंत्रिमंडल की आपात बैठकें बुलाई गईं।
कूटनीति और एक्शन दोनों में सख्त भारत :
- भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी बड़े राजनयिक और कूटनीतिक संबंध सीमित कर दिए हैं:
- सिंधु जल संधि स्थगित
- अटारी बॉर्डर बंद
- पाकिस्तानी राजनयिकों की संख्या घटाई गई
- पाक रक्षा मंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक
दुनिया ने भारत का साथ दिया :
अमेरिका, इजरायल, यूक्रेन जैसे देशों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत को समर्थन दिया और शोक जताया।
पहलगाम हमले के गुनहगारों की पहचान :
इस हमले में शामिल पांच आतंकियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें तीन पाकिस्तानी और दो स्थानीय शामिल हैं। आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा – ये तीन पाकिस्तानी नाम अब भारत की हिट लिस्ट में हैं। हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हुए। 26 वर्षीय विनय की हाल ही में शादी हुई थी और वो छुट्टी पर पहलगाम घूमने आए थे।
हर मोर्चे पर सख्त एक्शन :
- पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल्स ब्लॉक
- पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द
- भारत से पाक नागरिकों की वापसी शुरू
- एयरस्पेस और पोर्ट पाकिस्तान के लिए बंद
पीएम का सख्त संदेश :
बिहार रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं धरती के अंत तक जाऊंगा, और आतंकियों को ढूंढकर सज़ा दिलाऊंगा।" यह संदेश न सिर्फ भारत को आश्वस्त करता है, बल्कि पाकिस्तान को सीधा इशारा है – अब माफ नहीं किया जाएगा। सेना, खुफिया एजेंसियां और सरकार तीनों युद्धस्तर पर सक्रिय हैं। पाक को अंदेशा है कि भारत किसी भी पल जवाबी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के मंत्री घबराए हुए बयान दे रहे हैं और दुनिया से मदद मांग रहे हैं।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
