✕
पाकिस्तान का पर्दाफाश; Hashim Musa की साजिश बेनकाब!
By EditorialPublished on
पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि हमले के लिए जिम्मेदार तीन आतंकियों में से एक, हाशिम मूसा का गहरा पाकिस्तान कनेक्शन है। हैरान करने वाली बात यह है कि हाशिम मूसा पहले पाकिस्तानी सेना की स्पेशल फोर्स एसएसजी (Special Services Group) का कमांडो रह चुका था। इस खुलासे ने एक बार फिर पाकिस्तान की आतंकवाद में संलिप्तता को उजागर कर दिया है।

x

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस हमले के पीछे जिन तीन आतंकियों की पहचान हुई थी, उनमें हाशिम मूसा उर्फ़ सुलेमान का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। हाशिम मूसा, जो आसिफ फौजी के नाम से भी जाना जाता है, पहले पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स एसएसजी (Special Services Group) में कमांडो था।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना में अपनी सेवा के दौरान उसे 'फौजी' की उपाधि मिली थी। सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि क्या हाशिम मूसा वही आतंकी है जो दिसंबर 2023 में पुंछ में सेना के काफिले पर हमले और सैनिक के शव को क्षत-विक्षत करने की घटना में शामिल था।
तीन आतंकियों की पहचान :
पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में हुई है। ये तीनों आतंकी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) से जुड़े हुए हैं, जो कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा मानी जाती है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बैसरन में घूमने आए पर्यटकों पर अचानक फायरिंग कर दी थी। पहलगाम से लगभग 6 किलोमीटर दूर इस हमले में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया।
साजिशकर्ता का भी हुआ खुलासा :
जांच एजेंसियों ने हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकी सैफुल्लाह कसूरी उर्फ़ खालिद को बताया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इन आतंकियों के डिजिटल फुटप्रिंट पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद और कराची के सुरक्षित अड्डों से जुड़े हुए हैं, जिससे सीमा पार से आतंक की साजिश की पुष्टि होती है।
सेना के कपड़े पहनकर दिया हमला :
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बताया कि आतंकियों ने सेना जैसी वर्दी और कुर्ता-पायजामा पहन रखा था और उनके पास एके-47 जैसे घातक हथियार थे। सुरक्षाबलों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और स्थानीय आतंकियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
